Govt. Job: CGPSC ने सिविल जज के 48 पदों पर निकाली वैकेंसी, 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन



छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) सिविल जज के पदों पर भर्ती कर रहा है। नोटिफिकेशन के अनुसार छत्तीसगढ़ में सिविल जज की कुल 48 वैकेंसी इसके जरिए भरी जाएंगी। इसके लिए पात्र उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2022 रखी गई है। सिविल जज भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 26 फरवरी 2023 को रखी गई है। परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

वैकेंसी डिटेल्स

पदों की कुल संख्या : 48

वेतन (Salary)

77840-136520 (लेवल-J-1)

योग्यता (Qualification)

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ में ग्रेजुएट होना आवश्यक है। एलएलबी या इसके समकक्ष डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2023 को कम से कम 21 होनी चाहिए वहीं 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

मार्कशीट
पहचान पत्र
पता
फोटो
सिग्नेचर
आईडी प्रूफ जैसे – आधार कार्ड/पैन कार्ड ।

भर्ती नोटिफिकेशन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें – Click Here

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *