Success Story: अधूरी छोड़ी पढ़ाई, आज 92 हजार करोड़ के मालिक!

Success Story: आज सोलर एनर्जी के क्षेत्र में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का नाम कौन नहीं जानता है। सोलर एनर्जी इंडस्ट्रीज इंडिया मेक इन इंडिया पहल के अनुसार ही एक्‍सप्‍लोसिव, प्रॉपेलेंट, ग्रेनेड, ड्रोन और वारहेड के प्रोडक्शन में सबसे महत्वपूर्ण कंपनी है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस कंपनी की शुरूआत कैसे हुई। कंपनी की स्थापना करने वाले सत्यनारायण नंदलाल नुवाल की असली कहानी क्या है? अगर नहीं जानते तो ये लेख जरूर पढ़ें।

आज दुनिया की नामी कंपनी

मौजूदा समय में कंपनी की ग्रोथ से ये साफ पता चलता है कि कंपनी टॉप पर है। इसका बाजार मूल्य केवल 10 साल में 1,700% तक बढ़ा है। ये नवंबर 2022 तक 35,000 करोड़ रुपये को पार कर चुका था। फोर्ब्स मैग्जीन के, नुवाल की नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर है। जो उन्हें दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल करती है।

सत्यनारायण नंदलाल नुवाल के बारे में

नुवाल की कहानी (Success Story) हर किसी को प्रेरित करती है। उनका जन्म राजस्‍थान के भीलवाड़ा में एक मीडिल क्लास फैमिली में हुआ। उनका बचपन वित्तीय चुनौतियों का सामना करते हुए बीता। उन्होंने  परिवार की मदद करने के लिए 10वीं कक्षा पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया। लेकिन नुवाल के दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की प्रेरणा ने उन्हें 18 साल की छोटी उम्र में उद्यमी बना दिया। नुवाल ने 18 साल की उम्र में ही स्याही उत्पादन प्‍लांट लगाया। ऐसा नहीं है कि वो सफल हुए। शुरुआती दिनों में वो कई बार असफल हुए लेकिन नुवाल ने हार नहीं मानी। वह नए अवसरों की तलाश में हमेशा रहते थे।

रेलवे स्‍टेशनों में रहे

इंडस्ट्रियल एक्‍सप्‍लोसिव इंडस्‍ट्री में एंट्री करना उनके लिए गेम चेंजिंग था। ऐसा भी दौर आया जब उनके पास जरूरत के लायक पैसे नहीं होते और उन्हें रेलवे स्टेशनों पर रात गुजारनी पड़ती। उनके अटूट समर्पण की निशानी ही ये है कि उन्होंने मुश्किल क्षणों में हार नहीं मानी। संघर्ष के दिनों में उनकी मुलाकात एक्‍सप्‍लोसिव डीलर अब्दुल सत्तार अल्लाहभाई से हुई। 1995 में नुवाल ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग और एक छोटे से लोन के जरिये सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया को शुरू किया।वर्तमान में सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया का बाजार पूंजीकरण 92,000 करोड़ रुपए के आस-पास है।

READ MORE: कैसे बचा सकते हैं टैक्स?  

सफलता मिली और आज करोड़ों के मालिक

सोलर इंडस्ट्रीज इंडिया के संस्थापक सत्यनारायण नंदलाल नुवाल ने अपनी मेहनत से वो हासिल किया जो हर एक सफल (Success Story) व्यक्ति के पास होता है। वो एक सेल्‍फ मेड बिलियनेयर हैं। उनकी कामयाबी असाधारण कारोबारी कौशल, समर्पण, दृढ़ता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

नोट- यह लेख विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। हमारे कंटेट से किसी की भावनाओं को आहात करने का हमारा उद्देश्य नहीं है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES