Ratan Tata: लिजेंड के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें!

Ratan Tata: देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 9 अक्टूबर को रतन टाटा का निधन हो गया। रतन टाटा सिर्फ एक उद्योगपति नहीं थे बल्की एक ऐसे व्यक्तित्व भी थे जिन्होंने ना जाने कितने ही लोगों को प्रेरणा दी है। हम यहां उनके जीवन से जुड़े कुछ अनछुए पहलुओं को आपके सामने रख रहे हैं। जिनसमें से कुछ आपको जरूर प्रेरणा देगी।

पढ़ाई में नहीं थी रुचि

रतन टाटा (Ratan Tata)ने एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में पढ़ाई में खास रुचि नहीं थी। लेकिन वो पारसी समाज से आते हैं और वहां पढ़ाई को बहुत महत्व दिया जाता है। इसलिए उन्हें पढ़ना पड़ता था। सामान्य बच्चों की तरह उन्हें स्कूल से आने के बाद ट्यूशन जाना बिल्कुल पसंद नहीं हुआ करता था।

क्यों नहीं की शादी?

एक इंटरव्यू में उनसे सवाल किए जाने पर उन्होंने बताया था कि ऐसा नहीं था कि वो शुरुआत से ही शादी नहीं करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को शायद यही मंजूर था। लॉस एंजिल्स में काम के दौरान उन्हें एक लड़की पसंद आई थी। लेकिन उसी दौरान 1962 का भारत-चीन युद्ध छिड़ गया और लड़की के माता पिता ने उसे भारत भेजने से मना कर दिया। इसके अलावा भी वो 4 बार शादी करने के करीब आए लेकिन किसी ना किसी कारण से उनकी शादी नहीं हो सकी।

फोर्ड को टाटा का अपमान उल्टा

रतन टाटा ने(Ratan Tata) बड़ी उम्मीदों के साथ 1998 में भारत की पहली स्वदेशी कार इंडिका लॉन्च की। लेकिन कार भारतीय बाजार में चल नही सकी। टाटा ने आखिर में टाटा मोटर्स को अमेरिकी कंपनी फोर्ड को बेचने का मन बनाया। लेकिन फोर्ड के मालिक ने उनसे कहा कि जब उन्हें इस फिल्ड की नॉलेज नहीं थी तो उन्हें कार बनानी ही नहीं थी। इतना ही नहीं उन्होंन कहा टाटा मोटर्स को खरीद कर वो एहसान कर रहे हैं।

मेहनत से बनाया एक ऊंचा मुकाम

रतन टाटा को यह बर्दाश्त नहीं हुआ, उन्होंने टाटा मोटर्स (Tata Motors) को बेचने का इरादा बदल दिया और दोगुनी मेहनत कर कंपनी को उस मुकाम तक पहुंचाया की आज टाटा मोटर्स बड़ी कंपनियों में से एक मानी जाती है। वहीं दूसरी तरफ अमेरिकी में आई रिसेसन की वजह से फोर्ड की हालत खराब हो गई। टाटा मोटर्स ने 2008 में फोर्ट 2.3 बिलियन डॉलर्स में फोर्ड की जगुआर लैंड रोवर(jaguar land rover) को खऱीद लिया  और अपने अपमान का बदला लिया।

रतन टाटा के परिवार में कौन हैं?

रतन टाटा के परिवार में उनके पीछे उनके छोटे भाई जिमी टाटा और सौतेले भाई नोएल टाटा उनके सौतेले भाई हैं। जिमी टाटा ने भी शादी नहीं की है। वहीं उनके सौतेले भाई नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं जिनमें नेवाइल टाटा, माया टाटा और लियाह टाटा है। परिवार के सभी सदस्य टाटा ग्रुप की अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं। 

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *