Prateek Suri Success Story: मेसर ग्रुप के इस युवा की कहानी जानते हैं?

Prateek Suri Success Story: हमारे आस-पास प्रेरित करने वाली इतनी कहानियां होती हैं कि हम किसी भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकते हैं। पर हर कहानी अपने आप में यूनिक होती है। आज की कहानी भी एक ऐसे युवा की है जिन्हें लोग सेल्फ-मेड बिलियनेयर कहते हैं। ये कहानी है मेसर ग्रुप के प्रतीक सूरी की। जानते हैं कैसे उन्होंने कुछ नहीं से एक यूनिकॉर्न कंपनी स्थापित की और आज बिजनेस की दुनिया में उनका नाम क्यों हर कोई जानता है?

प्रतीक सूरी के बारे में

प्रतीक सूरी की कहानी दृढ़ संकल्प, दूरदर्शिता और उद्यमशीलता के रास्तों से होकर गुजरती है। भारत में जन्में प्रतीक आम युवाओं की तरह ही थे। बड़े सपने और मेहनत पर भरोसा करते हुए वो आगे बढ़ गए। दिग्‍गज टेक्‍नोलॉजी यूनिकॉर्न मेसर ग्रुप को लीड करने वाले प्रतीक की कहानी काफी अलग है। उनकी कंपनी अफ्रीका और दुबई में स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी के तौर पर जानी जाती है। प्रतीक सूरी ने ही इसकी संस्‍थापना की है और वही चेयरमैन और सीईओ भी हैं।

शुरुआती जीवन

प्रतीक सूरी की सफलता की कहानी (Prateek Suri Success Story) जानने से पहले जानते हैं उनका बचपन। राजधानी दिल्‍ली से ताल्‍लुक रखने वाले प्रतीक ने मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। 2006 में वो दुबई में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) चले गए।

2012 में शुरी की Maser

सूरी पढ़ाई के दौरान ही समझ गए थे कि उन्हें कुछ अलग करना है। उन्होंने 2012 में Maser की नींव रखी। यह कंपनी सस्ते और हाई क्‍वालिटी के कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्‍ट्स का प्रोडक्शन करती है। लोगों की जरूरतों, बाजार में डिमांड और सप्लाई के नियम को सूरी ने बेहतर तरीके से समझा। उन्होंने जटिल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के मैनेजमेंट और कौशल पर काम किया और Maser को अफ्रीकी बाजार स्थापित किया।

READ MORE सफल होने के 5 तरीके!

स्‍मार्ट टीवी कॉन्सेप्ट को पहुंचाया घर-घर

सूरी ने अफ्रीकी बाजार को समझते हुए प्रोडक्‍ट मार्केट में लॉच किए। उनके प्रयास में बाजार की समझ और लोगों की जरूरत दोनों शामिल थी। आज उनकी मेहनत की बदौलत ही Maser ने अफ्रीका में सफलता हासिल की है। सूरी जहां अफ्रीकी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर और प्रतिभा में इनवेस्ट कर मेसर के डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं वहीं अफ्रीकी महाद्वीप के व्यापक आर्थिक और सामाजिक परिवर्तन में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

नोट- यह लेख पेड नहीं है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित इस लेख का उद्देश्य लोगों तक पॉजिटिव ऊर्जा पहुंचाना है। हम अपने कंटेंट के जरिए किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य नहीं रखते हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.