Insurance Policy बीमा पॉलिसी में फ्री लुक इन सुविधा क्या है?

Insurance Policy को लाइफ का सेक्योरिटी गार्ड माना जाता है। लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस, किसी कीमती चीज का इंश्योरेंस वो चीजें होती हैं जो हमें भविष्य की सुरक्षा की गारंटी देती है। ऐसे में हम सभी इंश्योरेंस लेते हैं। लेकिन क्या होगा जब कोई पॉलिसी लेने के बाद हमें वो सही नहीं लग रही हो। या पसंद नहीं आ रही हो और उसे हम बंद करना चाहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि पॉलिसी धारक को इंश्योरेंस लेते समय लुक इन पीरियड पीरियड का ध्यान रहे। जानते हैं क्या है ये लुक इन पीरियड और क्या होता है इसका फायदा?

बीमा पॉलिसी में फ्री लुक इन सुविधा

बीमा पॉलिसी में पहले से ही फ्री लुक इन की सुविधा होती है। इससे पॉलिसीधारक को काफी मदद मिलती है। दरअसल अगर पॉलिसी धारक को बीच में ही पता चल जाए कि पॉलिसी (Insurance Policy) उसकी जरूरतों के हिसाब से नहीं है तो वो उसे तय समय के भीतर ही लौटा सकते हैं। ये सुविधा काफी उपयोगी होती है लेकिन बहुत से लोग इसके अंतर्गत मिलने वाली सुविधा के बारे में नहीं जानते हैं।  

पॉलिसी लेते समय जरूर रखें ध्यान

किसी पॉलिसी को खरीदने से पहले उसके डिटेल्स को पूरी तरह से चेक कर लेना चाहिए। क्योंकि किसी पॉलिसी को खरीदने का लंबा असर होता है।

लुक इन पीरियड क्या होता है?

Insurance Policy में लुक इन फैसिलिटी से मतलब होता है पॉलिसी खरीदने के बाद का वो समय जिसमें पॉलिसीधारक बीमा पॉलिसी को वापस कर सकता है। इसकी खास बात ये है कि इसमें पॉलिसीधारक को किसी तरह का कोई फाइन नहीं देना पड़ता है। साथ ही उन्हें पूरा प्रीमियम वापस कर दिया जाता है। इसमें मेडिकल टेस्ट की लागत या इसी तरह के हुए दूसरे खर्च भी शामिल नहीं होते हैं। फ्री-लुक इन पीरियड 15 दिनों का होता है। इसे 1 अप्रैल 2024 के बाद जारी गई पॉलिसी के लिए बढ़ाकर 30 दिन की गई है। फ्री लुक इन पीरियड पॉलिसी खरीदे जाने के बाद लागू किया जाता है।

फ्री लुक इन पीरियड का फायदा

फ्री-लुक इन पीरियड का इस्तेमाल करके ये सुनिश्चित किया जा सकता है कि पॉलिसी की जरूरत है भी या नहीं। पॉलिसीधारक को बिना कोई वित्तीय नुकसान के अपना फैसला बदलने का अधिकार मिलता है। सबसे जरूरी बात ये है कि इससे पैसा बचती है और उन्हें जबरदस्ती ऐसी किसी चीज को जारी रखने का दबाव भी नहीं होता है।

पॉलिसीधारक को क्या करना होगा?

Insurance Policy खरीदते समय पॉलिसी से जुड़ी शर्तों को एकदम ठीक से समझें। ज्यादातर लोग पॉलिसी से जुड़े नियम और शर्तों को पढ़ते भी नहीं हैं। पॉलिसी से जुड़ी डिटेल्स पूरी तरह से तभी समझ आएंगे जब उसे ठीक से पढ़ा जाएगा।

READ MORE सफल होना चाहते हैं तो इन क्वालिटीज को करें एडॉप्ट!

Positive सार

Insurance Policy को लेते समय बहुत सारी सावधानी बरतनी जरूरी है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो सभी नियम और शर्तों के बारे में पढ़ें ताकि आने वाले समय में किसी भी तरह की बुरी स्थितियों से बचा जा सके। सही और साफ सुथरी छवि वाली कंपनी और पॉलिसी को ही लें। पॉलिसी लेने से पहले उसकी जांच पड़ताल जरूर करें।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.