ये रिपोर्ट कह रही है दुनिया में सबसे तेज रहेगी भारत की ग्रोथ रेट, जानें भारत को क्या मिलेगा फायदा?

OECD Report: ग्लोबल इकोनॉमी में लगातार हो रहे गिरावट के बावजूद इंडियन इकोनॉमी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हाल ही में जारी हुए OECD रिपोर्ट के मुताबिक भारत की जीडीपी विकास के रास्ते पर सबसे तेज गति से चलते हुए आगे बढ़ रही है। आर्थिक सहयोग (economic cooperation) और विकास संगठन (development organization) यानी कि OECD की ओर से 19 सितंबर को जारी हुए रिपोर्ट के अनुसार भारत की विकास दर 2023 में 6.3 फीसदी और 2024 में 6 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया। यह दुनियाभर के दूसरे देशों की अपेक्षा सबसे ज्यादा है।

2023 और 2024 भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इकोनॉमी

इस बात का सीधा सा मतलब है कि साल 2023 और 2024 में भी भारत सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनी रहेगी। इसके साथ ही इस ड्यूरेशन में रिटेल इंफ्लेशन भी G20 देशों से कम रहेगी। खास बात है कि यह आरबीआई के 6% फीसदी के सैटिस्फैक्टरी रेंज में रहने वाली है।


रिपोर्ट ये भी कहती है कि कमजोर वैश्विक मांग और इंन्फ्लेशन के प्रेशर को मैनेज करने के लिए मोनेटरी पॉलिसी को सख्त करने का प्रभाव फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में इकोनॉमी को इंटरप्ट करेगा। इसके साथ ही 2024 की दूसरी छमाही में इंन्फ्लेशन में नरमी और मौद्रिक नीति में ढील से विवेकाधीन घरेलू खर्च को फिर से गति देने में मदद मिल सकेगी। इससे वैश्विक परिस्थितियों में सुधार के साथ-साथ वित्त वर्ष 2024-25 में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 7% की वृद्धि के साथ आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने में मदद होगी।

और क्या कहती है रिपोर्ट?

आर्थिक विकास एवं सहयोग संगठन (ओईसीडी) की रिपोर्ट कहती है कि 2023 और 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर क्रमश: 3 फीसदी और 2.7 फीसदी रह सकती है। वहीं G20 में शामिल विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार 2023 में 1.5 फीसदी और 2024 में 1.2 फीसदी रहने का भी अंदेशा है। अमीर देशों के एक समूह ने कहा है कि भारत के वृद्धि अनुमानों के ज्यादातर जोखिम कम हो रहे हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है जो तेजी से बढ़ते इकोनॉमी का संकेत है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES