Indian currency value: सिर्फ 10 हजार रुपए में घूम सकते हैं ये प्राचीन देश!

Indian currency value: जब भी बात किसी फॉरेन कंट्री घूमने की होती है। तब सबसे पहले दिमाग में खर्चे आते हैं। क्योंकि कई विकासित देशों में भारतीय करेंसी की कीमत काफी कम है। इस लिहाज से विदेश घूमना थोड़ा महंगा हो सकता है। लेकिन दुनिया में कई ऐसे foreign countries हैं जहां पर आप कम से कम भारतीय रुपयों में आलीशान तरीके से रह और घूम सकते हैं। ये देश घूमने में भी सुंदर और बजट फ्रैंडली हैं। इस आर्टिकल के जरिए आज हम एक ऐसे ही देश के बारे में जानेंगे जहां पर भारत का 1 रुपया 500 रुपए के बराबर है…

भारत से पुराना रिश्ता

ऐतिहासिक विरासत और काफी खूबसूरत ये प्राचीन देश प्रसिद्ध तेल उत्पादक देश है। प्राचीन देशों के रूप में इसकी गिनती होती है। देश का नाम है ईरान और यहां की आधिकारिक मुद्रा रियाल ए ईरान करेंसी है। इसे अंग्रेजी में Iranian Rial भी कहते हैं। बता दें कि कुछ अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान में करेंसी की कीमत का काफी कम है। यहां Indian currency value काफी ज्यादा है। ईरान में 01 भारतीय रुपया कम से कम 500 रुपए के बराबर है।

Interlink- INFORMATION: सरकार ने जारी की थाईलैंड में नौकरी करने वाले भारतीयों के लिए एडवाजरी

पर्यटन के लिए कर सकते हैं इस देश का चुनाव

Indian currency value काफी ज्यादा होने की वजह से आप इस देश को घूमने के लिहाज से सिलेक्ट कर सकते हैं। यहां आप सिर्फ 10 हजार भारतीय रुपयों में लग्जरी तरीके ईरान में ठहर सकते हैं। ईरान के अच्छे फाइव स्टार होटल का एक दिन का किराया ज्यादा से ज्यादा 7000 रुपए है। वही मिडियम रेंज के अच्छे होटल्स भी आराम से 2000 रुपए से 4000 रुपए के बीच मिल जाएंगे।

खूबसूरत देश और प्राचीन देश

ईरान एक प्राचीन देश है। यहां की खूबसूरती को देखने के लिए आप यहां घूम सकते हैं। नेचर के शानदार नज़ारों के साथ आप अविश्वसनीय वास्तुकला को भी देख सकते हैं। ईरान में कई आकर्षक जगहें हैं। यहां के लोग अतिथियों का स्वागत गर्मजोशी से करने में विश्वास रखते हैं। ईरान की सभ्यता 7000 सालों से ज्यादा पुरानी मानी जाती है। ईरान में बर्फ से ढके पहाड़, हरे-भरे, गहरे जंगल, खूबसूरत टीलों और नमक की झीलों के साथ सूखे रेगिस्तानों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। ईरान में उत्तर के इलाकों में हरे जंगल भी आप घूम सकते हैं। यहां के खूबसूरत शहर और घरों के आर्किटेक्चर भी आपको आकर्षित करेंगे। हां लेकिन आप अगर ईरान जा रहे हैं तो एक बात का खास ख्याल रखें। आप अपने पास डॉलर न ही रखें। बता दें कि ईरान में डॉलर रखना जुर्म है।

रियाल की खासियत

Indian currency value की भले ही यहां कीमत कम हो लेकिन रियाल की खासियत तो आपको जाननी ही चाहिए। दरअसल ईऱान में रियाल दुनिया की सबसे पुरानी मुद्रा है। ऐतिहासिक तथ्यों के हिसाब से रियाल को साल 1798 में पेश किया गया था। 1825 रियाल को बंद कर दिया गया। बाद में इसे दोबारा जारी किया गया।

इन देशों में भी है भारतीय करेंसी की वैल्यु ज्यादा

देशकरेंसीभारतीय वैल्यु
सिएरा लियोन238.32 रुपए1 रुपए
इंडोनेशिया190 इंडोनेशियाई रुपिया1 रुपए
वियतनाम300 Vietnamese dong1 रुपए

पर्यटन के लिहाज से ये सभी खूबसूरत देश हैं। जहां कम पैसे में आसानी से घूम सकते हैं। वियतनाम अपनी खूबसूरत प्राकृतिक लोकेशंस के अलावा स्ट्रीट फूड के लिए भी प्रसिद्ध है। इंडोनेशिया भी पूरी दुनिया में पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय भी यहां बड़े पैमाने पर घूमने के लिए जाते हैं। इंडोनेशिया को द्वीपों का समूह भी कहते हैं। यहां आपको प्राचीन भारतीय देवी-देवताओं के मंदिर भी देखने को मिलेंगे।

Positive सार

Indian currency value तेजी से मजबूत होती भारतीय अर्थव्यवस्था क उदाहरण है। आने वाले समय में संभावनाओं का देश बनेगा। यही वजह है कि कई दूसरे देश पर्यटन और अपने लोकल प्रोडक्ट्स के जरिए भारत में व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं। जो भारत को वैश्विक ताकत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *