Indian Currency Monuments: भारतीय नोटों पर बने स्मारक कहां पर हैं?

Indian Currency and monuments: नोटों का इस्तेमाल तो हम सभी अपने डेली लाइफ में करते हैं। नोटो पर गांधी जी का चित्र अंकित होता है, चांदी की पतली लाइन  लगी होती है। इसके अलावा और भी कई चीजें नोटों पर अंकित होती है जैसे विज्ञान की कुछ उपलब्धियां और भारतीय ऐतिहासिक स्माकर। तो क्या आप जानते हैं नोटों पर अंकित ये स्मारक भारत में कहां-कहां पर स्थित हैं?

10 रुपए के नोट पर कोणार्क सूर्य मंदिर

10 रुपए के नोट में जो स्मारक आप देखते हैं वो कोणार्क सूर्य मंदिर है। उड़ीसा के पुरी में स्थित ये मंदिर 13वीं सदी में बनाया गया था। इस मंदिर को सूर्य मंदिर भी कहा जाता है। ऐतिहासिक साक्ष्यों (Indian Currency and monuments) के मुताबिक पूर्वी गंगवंश के राजा नरसिंह देव प्रथम ने इस ऐतिहासिक मंदिर को बनवाया था। इसमें मौजूद 24 पहिए दिन के 24 घंटें और 7 घोड़े सप्ताह के दिनों को दर्शाते हैं। वर्ष 1984 में UNESCO ने इसे विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी। इस मंदिर में हर साल फरवरी में चंद्रभाग मेला लगता है जो हिन्दुओं में बेहद प्रसिद्ध है।

20 रुपए के नोट पर एलोरा की गुफाएं

महाराष्‍ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित एलोरा के बारे में कौन नहीं जानता है। बासॉल्ट चट्टानों से काटकर इन 100 से भी ज़्यादा गुफाएं यहां बनाई गई हैं। जिनमें से सिर्फ 34 ही आम लोगों के लिए खुली है। साक्ष्यों के मुताबिक राष्ट्रकुट वंश के काल में एलोरा में हिन्दू और बौद्ध गुफाओं को बनाय गया था। वहीं बाद में यादव वंश के काल में यहां जैन गुफाओं का निर्माण हुआ। इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक साक्ष्यों की वजह से ही इसे भारत के 20 रुपए के नोट में स्थान मिला है।

50 रुपये के नोट पर बना है हम्पी का रथ

कर्नाटक के हम्पी में स्थित है विठ्ठल मंदिर। इसी मंदिर के परिसर में पत्थर से बना विशाल रथ स्थापित है। ये रथ गरुड़ को समर्पित मंदिर है, जिसे वर्ष 1986 में UNESCO ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चिन्हित किया। ये मंदिर वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। (Indian Currency and monuments) हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी है जो उस समय दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर हुआ करता था।

100 रुपये के नोट पर बनी है रानी की वाव

11वीं सदी में बनी रानी की वाव भी UNESCO विश्व धरोहर स्थलों में से एक स्थल है। गुजरात के पाटन गांव में सरस्वती नदी के किनारे यह बावड़ी बनी है। सोलंकी साम्राज्य के समय में इस वाव को तैयार किया गया था। इस खूबसूरत वाव में नक्काशीदार खंभों और दीवारों पर 800 से अधिक मूर्तियां उकेरी गई हैं, जो भगवान विष्णु के 10 अवतारों के प्रतीक है।

200 रुपये के नोट पर सांची का स्‍तूप

सांची भारत में बौद्ध धर्म के समृद्ध इतिहास का प्रतीक है। (Indian Currency and monuments) मध्य प्रदेश स्थित सांची का स्तूप, ‘अशोक महान’ कहे जाने वाले सम्राट अशोक ने बनवाया था। ये स्तूप भारत के सबसे पुरानी प्रस्तर रचनाओं में से एक है। 1989 में ये UNESCO का विश्व धरोहर स्थल बना।

READ MORE ये हैं सबसे ज्यादा सैलरी देने वाली नौकरियां!

500 रुपये के नोट पर ऐतिहासिक लाल किला

मुगलकाल में बना लाल किला भला कौन नहीं जानता है। इसकी प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराकर हर वर्ष देश के प्रधानमंत्री राष्ट्र को संबोधित करते हैं। मुगल बादशाह शाहजहां के काल में लाल रंग की ईंटों से ये बना था।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *