Eco friendly Holi: रंगों का उत्सव होली हर किसी के लिए काफी खास होता है। ये उमंग, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक है। इसे सेलीब्रेट करने के लिए बच्चे बड़े सभी रंगों का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले कुछ रंग आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इसीलिए कोशिश करें कि होली इको-फ्रैंडली रंगों से ही खेलें। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप रंगों के त्यौहार को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं इन स्टार्टअप के रंगों के साथ….
क्यों जरूरी है इको-फ्रैंडली होली
दरअसल बाजार में मिलने वाले रंग केमिकल युक्त होते हैं। यही वजह है कि ये आपके स्किन और बालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसके अलावा बच्चों को ये ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इन रंगों में जो केमिकल होते हैं वो नदी, तालाब और छोटे वॉटर रिसोर्सेज को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कुलमिलाकर ये रंग हमारे हेल्थ के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक साबित होते हैं। तो कोशिश करें कि आपकी होली हानिकारक नहीं इको फ्रैंडली होनी चाहिए। नीचे दिए गए स्टार्टअप्स से आप होली के लिए इको-फैंडली कलर्स ले सकते हैं।
1.Nirmalaya

आर्गेनिक कलर्स की पहुंच को लोगों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इसे इंट्रोड्यूज किया गया है। साल 2019 में शुरू हुए इस स्टार्टअप से केमिकल रहित कलर्स मिल जाते हैं। दिल्ली के राजीव बंसल, भारत बंसल और सुरभि बंसल ने इसे शुरू किया था। ये होली के मौके पर लोगों को ऑर्गेनिक और प्रीमियम ईकोफ्रेंडली रंग उपलब्ध करवाते हैं। यहां बनने वाले रंग फूलों और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल से बनते हैं।
2.Phool

इको फ्रैंडली होली (Eco friendly Holi) के लिए आपको रंग फूल (Phool) से भी मिल जाएंगे। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि ये स्टार्टअप फूलों से जुड़ा है। यहां बनने वाले रंग फूलों, हल्दी, आटे मिलकर बनते हैं। खुशबूदार गुलाल और रंग बनाना इनकी क्वालिटी है। आपको ये जानकर खुशी होगी कि इस स्टार्टअप का मुख्य काम फूलों से अगरबत्ती बनाना है। इसकी शुरुआत 2017 में कानपुर के अंकित अग्रवाल और प्रतीक कुमार के द्वारा की गई थी।
3.iTokri

iTokri भी एक ऐसा स्टार्टअप है जो इको-फ्रैंडली रंग बनाता है। नेचुरल गुलाल यहां बनाए जाते हैं। जो बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़ों और यहां तक कि जानवरों के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित माने गए हैं। इन्हें बनाने के लिए तमाम तरह के फूलों का उपयोग किया जाता है। साल 2012 में इसकी शुरूआत नितिन पामनानी और जिया पामनानी ने की थी, जो ग्वालियर के रहने वाले हैं।
Waste management से मजबूत होता हमारा इको सिस्टम, जाने कैसे?
4.My Pooja Box

इको फ्रैंडली होली (Eco friendly Holi) के लिए आपको रंग माय पूजा बॉक्स से भी मिल जाएंगे। 2017 में इसे कावेरी सचदेव ने शुरू किया था। इसके तहत पूजा के मौकों के लिए कई तरह के प्रोडक्ट बनाए जाते हैं। इसके अलावा ये स्टार्टअप हर्बल गुलाल बनाता है जो नेचुरल और हर्बल होते हैं।
5.Maayer

Maayer गोवा बेस्ड स्टार्टअप है। अगर आप इको फ्रैंडली रंग खरीदना चाहते हैं तो ये स्टार्टअप भी आपके काम आ सकती है। शाहाना दलाल ने इसकी शुरूआत की थी। यहां बनाए गए रंग पूरी तरह से सुरक्षित होते हैं। यहां बनने वाले रंगों में खुशबू के लिए किसी भी तरह का कोई कैमिकल यूज नहीं किया जाता है, बल्कि नेचुरल फ्रेगरेंस का इस्तेमाल किया जाता है।
Positive सार
इको फ्रैंडली होली (Eco friendly Holi) खेलकर आप खुद तो सुरक्षित रह सकते हैं साथ ही अपने आस-पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर सकते हैं। ये सिर्फ पर्यावरण के लिए नहीं बल्कि आपके लिए भी जरूरी है। पहला कदम हम उठाएंगे तभी तो हम पर्यावरण के प्रति जागरूकता ला पाएंगे। आपकी होली सुरक्षित और खूबसूरत हो, Happy Eco-Friendly Holi.