Chhattisgarh GST growth: GST राजस्व वृद्धि में नंबर-1 राज्य!

Chhattisgarh GST growth: छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 16,390 करोड़ रुपये का जीएसटी राजस्व संग्रह कर पूरे देश में सबसे तेज 18% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि ने राज्य को जीएसटी ग्रोथ में पूरे भारत में नंबर वन स्थान दिलाया है। महाराष्ट्र (16%) और तमिलनाडु (15%) इस सूची में क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को ईमानदारी, पारदर्शिता और जनभागीदारी की जीत बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने टैक्स प्रशासन को जन-केंद्रित और टेक्नोलॉजी-संचालित बनाकर यह साबित किया है कि सही रणनीति से राजस्व भी बढ़ता है और जनता का विश्वास भी।

₹2000 करोड़ से ज्यादा मासिक GST संग्रह

मार्च 2025 में छत्तीसगढ़ ने SGST में ₹1,301.09 करोड़ और IGST में ₹756.73 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे कुल ₹2,057.82 करोड़ का GST संग्रह हुआ। यह मार्च 2024 की तुलना में 43% की वृद्धि दर्शाता है।

यह पहली बार है जब राज्य ने एक महीने में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास और कुशल टैक्स प्रबंधन का स्पष्ट संकेत है।

टैक्स प्रशासन में सुधार के कदम

1. नॉन-फाइलर्स पर सख्त नियंत्रण

  • व्यापारियों को नियमित रिटर्न दाखिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
  • नॉन-फाइलर्स की संख्या 15% से घटकर सिर्फ 6% रह गई।

2. फर्जी जीएसटी पंजीकरण की जांच

  • 28,000 से अधिक व्यवसायों का भौतिक सत्यापन किया गया।
  • 4,252 व्यवसायों (15%) को फर्जी पंजीकरण करते हुए पकड़ा गया।
  • इस कार्रवाई से टैक्स चोरी पर लगाम लगी और अनुपालन बढ़ा।

3. डेटा एनालिटिक्स से टैक्स चोरी पर शिकंजा

  • 313 मामलों में जांच कर ₹45.13 करोड़ की वसूली की गई।
  • 77 प्रतिष्ठानों की तलाशी से ₹47.35 करोड़ की अतिरिक्त टैक्स वसूली हुई।

4. सेक्टर-विश्लेषण और इंटर-डिपार्टमेंटल समन्वय

  • विभिन्न सेक्टर्स की निगरानी कर ₹101 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया गया।

5. सरकारी विभागों से बेहतर अनुपालन

  • सरकारी सप्लायर्स से ₹37 करोड़ का अतिरिक्त राजस्व वसूला गया।

6. व्यापारी संपर्क अभियान

  • ऐसे 36,847 व्यापारियों से संपर्क किया गया, जिन्होंने शून्य रिटर्न भरा था या व्यापार में नुकसान दिखाया था।
  • इस प्रयास से टैक्स अनुपालन में भारी बढ़ोतरी हुई।

छत्तीसगढ़ बना टैक्स प्रशासन मॉडल राज्य

छत्तीसगढ़ सरकार ने टेक्नोलॉजी को अपनाकर और पारदर्शिता को बढ़ावा देकर यह दिखाया है कि सही रणनीति से टैक्स कलेक्शन को नया आयाम दिया जा सकता है।

अब सरकार डिजिटल ट्रैकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और उन्नत अनुपालन तंत्र को लागू करने पर काम कर रही है, जिससे आने वाले वर्षों में भी छत्तीसगढ़ देश में जीएसटी ग्रोथ लीडर बना रहे।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES