Asia Power Index 2024: एशिया का तीसरा पावरफुल देश बना भारत

Asia Power Index 2024: एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर आ गया है। यह इंडेक्स एशिया महाद्विप के के 48 देशों के शक्ति के हिसाब से रैंक देता है। ऐसे में तीसरे रैंक पर आना दिखाता है कि दुनिया के सामने अब भारत की शक्ति बढ़ रही है। आइए विस्तार से जानते हैं एशिया पावर इंडेक्स के बारे में।

क्या है एशिया पावर इंडेक्स

एशिया पावर इंडेक्स उन देशों का आपस में आंकलन करता है जो अपनी रक्षा करने में सक्षम होते हैं। इसमें देखा जाता है कि कौन सा देश आने सभी संभव खतरों से बचने में कितना सक्षम है। एशिया पावर इंडेक्स 2024 में कुल 27 पावरफुल देशों की तुलना की गई थी। हर तरह के पैमाने में आंकलन करने के बाद भारत को यह रैंक दी गई है।

जापान से भी आगे निकला भारत

Asia Power Index 2024 को लॉवी इंस्टीट्यूट (Lowy institute) ने जारी किया है। हर देश को मिले अंक के अनुसार उन्हें रैंक दिया गया है। इस लिस्ट में भारत ने इस बार जापान जैसे शक्तिशाली माने जाने वाले देश को भी पीछे कर दिया है।

इंडेक्स में टॉप-5 देशों की स्थिति

  • पहले स्थान पर अमेरिका- 81.7 अंकों से साथ
  • दूसरे स्थान पर चीन- 72.7 अंकों के साथ
  • तीसरे स्थान पर भारत – 39.1 अंकों के साथ
  • चौथे स्थान पर जापान – 38.9 अंकों के साथ 
  • पांचवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया- 31.9 अंकों के साथ

एक पायदान आगे बढ़ा भारत

पिछली बार के एशिया पावर इंडेक्स में भारत चौथे स्थान पर था। धीरे-धीरे भारत सुपर पावर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत की जीडीपी और यहां की अर्थव्यवस्था ने दुनिया में भारत का कद बढ़ाया है। भारत जनसंख्या में बाकी देशों से बहुत ज्यादा है लेकिन यहां जनसंख्या का बड़ा हिस्सा युवा है। इसी युवा जनसंख्या ने भारत को जापान से आगे निकलने में मदद की है। आने वाले सालों में भारत की रैंक में और भी इजाफा होने की उम्मीद है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES