GST: जीएसटी के 5 साल, बढ़ी सरकार की कमाई!



GST: 1 जुलाई 2022 को जीएसटी (GST) को लागू हुए 5 साल हो गए। गुड्स एंड सर्विस टैक्स जुलाई 2017 को लागू हुआ और इसके बाद इनडायरेक्ट टैक्स की व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव किये गए। इससे ना सिर्फ टैक्स का तरीका बदला। बल्कि हमारी रोजाना की जिंदगी पर भी इसका खासा असर पड़ा है। इन 5 सालों में GST ने कई उतार चढ़ाव देखे। लेकिन जीएसटी के आने के बाद हमारी-आपकी जेब के लिए यह वाकई काफी किफायती साबित हुआ है।

फायदेमंद है GST

जीएसटी (GST) हमारे लिए काफी काम का साबित हुआ है। इसे एक उदाहरण से समझते हैं- जैसे मान लेते हैं कि अभी आप हॉर्लिक्स का एक पैकेट खऱीदते हैं तो आपको 790 रुपए देनें होंगे जो कि MRP में है। लेकिन जब जीएसटी लागू नहीं हुआ होता तब आपको करीब 857 रुपए देने पड़ते। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले इस पर केंद्र औऱ राज्यों के टैक्स को मिलाकर कुल 28 फीसदी टैक्स देने पड़ते थे। लेकिन अब इस टैक्स के लिए सिर्फ 18 फीसदी देने होते हैं। इसी तरह आपको आज जो टूथपेस्ट 253 रु में खरीदते हैं। वही जीएसटी के लागू नहीं होने पर करीब 272 रुपए देने होते। क्योंकि तब इस पर केंद्र औऱ राज्यों के टैक्स मिलाकर कुल 27 से 28 फीसदी टैक्स देने होते थे। और अभी सिर्फ 18 फीसदी जीएसटी देना होता है।

बात सिर्फ हॉर्लिक्स या फिर टूथपेस्ट की नहीं है बल्कि117 सामान ऐसे हैं जिनका आप इस्तेमाल रोजाना करते हैं। जिन पर आपको टैक्स की दरें घटाकर कीमत चुकानी होती है। जीएसटी के बाद इनमें से तो कई आइटम पर टैक्स लगता ही नहीं है।

जीएसटी से पहले पहले केंद्र औऱ राज्य अलग अलग टैक्स लगाते थे। फिर मुंबई जैसे बड़े शहरों में ऑक्ट्रॉय लगता था। कुल मिलाकर पहले जहां अधिकांश आइटम पर करीब 28 प्रतिशत टैक्स लगता था वहीं अब ये 18 फीसदी ही है।

प्रोडक्शन से आपकी जेब तक कई टैक्स से राहत

किसी भी प्रोडक्ट को बनने से लेकर आपके जेब तक पहुंचने में कई सारे टैक्स लगते थे। लेकिन जीएसटी के बाद यह काफी आसान और किफायती हो गई है।

5 सालों में आसान हुई है राह

सरकारों को जीएसटी से काफी मदद मिली है। इससे सरकार के पास पैसे भी आए हैं। सरकार के पास 2017-18 (अगस्त-मार्च) में रु 7.18 लाख करोड़ का टैक्स कलेक्शन हुआ था। वहीं 2018-19 में 11.17 लाख करोड़ रुपए, 2019-20 12.22 लाख करोड़ रुपए, 2020-21 में 11.37 लाख करोड़ रुपए और 2021-2022 14.83 लाख करोड़ रुपए के टैक्स का फायदा मिला। जीएसटी (GST) लागू होने से टैक्स चोरी भी रुकी है। पिछले 18 महीने में 50,000 करोड़ रु का 
GST फ्रॉड पकड़ा गया है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *