दुनिया की बड़ी कंपनियों में अहम पद संभालते भारतीय!

भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। खेल से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक भारत रोज ही नए कीर्तिमान रच रहा है। भारतीय सिर्फ भारत में ही नहीं बल्की पूरे विश्व में बड़े पदों पर बैठे हुए हैं। एप्पल से लेकर टेस्ला जैसी कंपनियों में भारतवंशी लोग अधिकारी के रूप में काम कर रहे हैं। आइए जानते हैं भारतीय किस-किस शीर्ष कंपनियों में बड़े पद संभाल रहे हैं।

केवन पारेख

टेक कंपनी Apple को कौन नहीं जानता, दुनिया की टॉप टेक कंपनी मानी जाने वाली एपल कंपनी के नए CFO भारतवंशी केवन पारेख होंगे। केवन अपना पदभार 1 जनवरी 2025 से संभालेंगे। वर्तमान में केवन कंपनी के फाइनेंशियल प्लानिंग एंड एनालिसिस के वाइस प्रेसिडेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

वैभव तनेजा

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी टेस्ला के CFO भारतीय मूल के वैभव तनेजा हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक किया और इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से अकाउंटेंसी की पढ़ाई की। टेस्ला के साथ वे लंबे समय से जुड़े हैं और 2023 में उन्हें CFO के पद पर नियुक्त किया गया।

शांतनु नारायण

फोटोशॉप जैसी सॉफ्टवेयर बनाने वाली कंपनी एडॉब का नेतृत्व लंबे समय से भारतीय मूल के शांतनु नारायण कर रहे हैं। वे कंपनी के चेयरमैन और CEO हैं। शांतनु 1998 में एडॉब से जुड़े थे और 2005 में उन्हें कंपनी का COO बनाया गया। इसके बाद, 2007 में उन्होंने CEO का पद संभाला, और 2017 में उन्हें कंपनी का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।

अरविंद कृष्ण

पूरी दुनिया की टॉप आईटी कंपनी मानी जाने वाली आईबीएम के CEO भी भारतीय मूल के अरविंद कृष्ण हैं। अमेरिकी आईटी कंपनी आईबीएम में उन्होंने 2020 में CEO का पद संभाला। अरविंद कृष्ण 1990 से कंपनी में कार्यरत हैं। अरविंद कृष्ण ने IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई और इलिनॉइस विश्वविद्यालय, अर्बाना-शैंपेन से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी की है।

सुंदर पिचाई

बेहद सरल और सादगी भरा जीवन जीने वाले भारतीय मूल के सुंदर पिचाई दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, गूगल का नेतृत्व कर रहे हैं। 2015 में, उन्हें टिम कुक के बाद गूगल का सीईओ बनाया गया था। सुंदर पिचाई ने IIT खड़गपुर से बीटेक किया है और वे 20 साल से अधिक समय से गूगल के साथ जुड़े हुए हैं।

सत्या नडेला

मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले सत्या नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के पद पर हैं। उन्होंने 2014 से सीईओ का पद संभाला है। सत्या नडेला ने मनीपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है।

लीना नायर

सिर्फ पुरुष ही नहीं भारतीय महिलाएं भी बड़ी कंपनियों के बड़े पद संभाल रही हैं। भारतवंशी लीना नायर फ्रांस के लग्जरी फैशन ब्रांड शनैल की ग्लोबल CEO हैं। उन्होंने 2021 में यह जिम्मेदारी संभाली और इस पद पर आने वाली पहली महिला बनीं। इससे पहले वो प्रतिष्ठित कंपनी यूनीलीवर में एक सीनीयर पद पर थीं। लीना का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था।

Positive सार

सदियों तक गुलाम रहने के बाद भी आज भारत जिस तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है वो हर  भारतीय के लिए गर्व का विषय है। सिर्फ बड़ी कंपनियों में ही नहीं अब दूसरे देश के प्रमुख राजनीतिक पदों पर भी भारतीय अपनी धाक जमा रहे हैं। इसी तरह विकास की और बढ़ता भारत निश्चित ही एक दिन विश्व गुरु बन जाएगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES