Reliance Foundation Scholarship संवारेगा 5 हजार बच्चों का भविष्य, 27 राज्यों के होनहारों को मिलेगी छात्रवृत्ति


• रिलायंस फाउंडेशन 27 राज्यों के पांच हजार छात्रों को देगा स्कॉलरशिप
• स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दी जाएगी आर्थिक सहायता
• छात्रों को पढ़ाई के दौरान दिए जाएंगे करीब 2 लाख रुपये

Reliance Foundation Scholarship: रिलायंस फाउंडेशन भारत के उन होनहार बच्चों को स्कॉलरशिप दे रहा है जो भारत के भविष्य के रूप में अपना परचम लहराएंगे। इसके तहत 27 राज्यों के पांच हजार छात्रों को रिलांयस फाउंडेशन की तरफ से स्कॉलरशिप मिलेगी। स्नातक प्रथम वर्ष में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान करीब 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रिलायंस फाउंडेशन ने दिसंबर 2022 में इसकी घोषणा की थी। जिसके मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन अगले 10 वर्षों के दौरान 50 हजार स्कॉलरशिप देगी। छात्रवृत्ति के साथ चयनित विद्यार्थियों को पूर्व छात्रों के नेटवर्क से भी जोड़ने का कार्य किया जाएगा।

“स्कॉलरशिप, युवाओं के सपनों को नए पंख देगी” रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ
रिलायंस फाउंडेशन के सीईओ, जगन्नाथ कुमार ने इस पर बात करते हुए कहा कि “हमें उम्मीद है कि रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप, युवाओं के सपनों को नए पंख देने का काम करेगी। भारत के विभिन्न भौगोलिक इलाकों में विभिन्न विषय पढ़ने वाले विद्यार्थियों में से स्कॉलरशिप के लिए चयन हो रहा है। लड़कियों और लड़कों को समान प्रतिनिधित्व इसमें दिया जा रहा है। हम चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही हमें विश्वास है कि वे अपने सपनों को साकार करने के साथ साथ भारत की प्रगति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।”

स्कॉलरशिप की पात्रता

रिलायंस फाउंडेशन अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की बात करें तो आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को यह स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस स्कॉलशिप का लाभ वे छात्र उठा सकते हैं जो छात्र इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी, विज्ञान, चिकित्सा, वाणिज्य, कला, व्यवसाय/ प्रबंधन, कंप्यूटर, कानून, वास्तुकला जैसे क्षेत्रों में पढ़ रहे हैं। 2022-23 सत्र के लिए 5,000 विद्यार्थियों को 4,984 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले लगभग 40,000 आवेदकों में से चयनित किया गया है।

रिलायंस फाउंडेशन स्नातक स्कॉलरशिप के लिए सफल छात्रों में से 51% गर्ल्स हैं। 99 विकलांग छात्रों को भी छात्रवृत्ति दी गई है। स्कॉलरशिप के लिए चयन कठोर मानदंडों के आधार पर हुआ है। इनमें ‘योग्यता परीक्षा’, 12वीं के अंक व अन्य मानदंड भी हैं। चयनित विद्यार्थियों को उनके चयन के बारे में सीधी जानकारी www.reliancefoundation.org के जरिए भी मिल जाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.