Skill India: जानें कैसे स्किल ट्रांसफर का बढ़ रहा है भारत में चलन!



भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती इकोनॉमी के तौर पर जाना जा रहा है। ऐसे में तेजी से बदलती तकनीक ने सभी चीजों को एडवांस्मेंट की तरफ खींचा है। जहां एक समय स्किल शब्द का प्रचलन था, वहीं अब इससे एक कदम आगे स्किल ट्रांसफर का चलन है। स्किल ट्रांसफर का अर्थ है, अपने कौशल या हुनर का एक बार मूल्यांकन कर उसमें जरूरत के अनुसार अपडेट या बदलाव करना। आजकल ये एक जरूरी कार्य के तौर पर जाना जाता है। इस नए टर्म से कर्मचारियों को नई भूमिका में “स्थानांतरित” किया जाता है।

ऐसा भी हो सकता है कि एगर नई भूमिका पिछली भूमिका के समान नहीं हो। लेकिन इसके दो फायदे है एक तो कर्मचारियों में ऊर्जा बनी रहती है, उन्हें हमेशा कुछ नया सीखने को मिलता है, साथ ही वे संस्था के प्रति ज़िम्मेदारी का भी एहसास करते रहते हैं। आजकल ये तरीका तेजी से महत्वपूर्ण हो रहा है, क्योंकि लोग आज के समय में करियर में बदलाव का तेजी से मूल्यांकन करने में विश्वास करते हैं। जानते हैं क्या है स्किल ट्रांसफर और कैसे ये चलन में तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही क्यों इसकी जरूरत आ पड़ी…

आलोचनात्मक सोच का सृजन

इस हुनर से निश्चित रूप से काम में मौलिकता का संचार होता है, जब हम अपने काम पर एक बार दोबारा निगाह डालने की कोशिश करते हैं और उसे एक आलोचनात्मक नज़रिये से देखते है, कार्य का मूल्यांकन करते है। नए नज़रिये से खुद का विश्लेषण करते है, तो एक नई क्षमता का हमें पता चलता है। साथ ही ये पुनर्मूल्यांकन कार्य को नए स्तर पर विस्तार भी देती है।

परेशानी का मिलता है हल

ऐसा नहीं है कि ये सभी जगह एक जैसा हो। सभी नौकरियों में ये अलग-अलग तरीके से लागू हो सकता है। समस्या सुलझाने का प्रश्न अधिकांश नौकरियों में बहुत ही जरूरी है। वहीं अगर इस नजरिए से काम किया जाए तो कार्य को लाभ पहुँचाने वाला भी ये हो सकता है। ऐसा करने से हमें कई समाधान खोजने में मदद मिल सकती है।

अनुकूलनशीलता (Adaptability)

जब हम नई चीजों को सीखने के लिए तैयार हो जाते हैं तो बदलते दौर में काम के साथ ताल-मेल बिठाना आसान लगता है। ये जरूरी भी है, मसलन सूचना तकनीकि में एक क्रन्तिकारी बदलाव के साथ चीजों को अपनाना कठिन हो सकता है लेकिन मुश्किल नहीं। ऐसे कर आप अपने हुनर में सकारात्मक बदलाव देखेंगे। नए कर्मचारियों के अपने काम में तेजी से कुशल होने या मौजूदा कर्मचारियों के कई कार्यों को करने के लिए खुलापन और दक्षता बढ़ने में भी मददगार साबित होती है।

टीम वर्क को समझें

अक्सर ये सुना होगा कि एक से भले दो। जब हम टीम वर्क में कार्य करते हैं तो हम ज्यादा रचनात्मक तरीके से कार्य करते हैं। हमारे कार्य में ऊर्ज और हमारी क्षमता का पता लगता है। नए स्किल ट्रांसफर टर्म में टीम वर्क को सबसे जरूरी माना है। ये आगे बढ़ने और बढ़ाने का सबसे सही तरीका माना गया है।

जरूरी ये है कि अब वक्त आ गया है कि जब हम भविष्य के लिए खुद को तैयार करने के लिए कार्य करें। नया कुछ करने से पहले हमें इन बातों का खास ख्याल रखना होगा, हमें इस नए नज़रिए से भी अपनी विशेषज्ञता को डेवलप करनी होगी। साथ ही हम जहाँ के लिए आवेदन कर रहे है उसके मुताबिक स्किल और दक्षता को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना हमारे लिए अच्छा हो सकता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.