Healthy Heart: हेल्दी रहेगा आपका दिल, इन फूड्स में है हार्ट को हेल्दी रखने के गुण, देखें क्या है इनमें खास !



Healthy Health Tips: दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। आज की भागदौड़ और बिजी लाइफस्टाइल में हम अपने खाने-पीने का ख्याल नहीं रखते हैं और दिल को बीमार कर लेते हैं। लेकिन आपका दिल हेल्दी रहेगा तो आपकी लाइफ भी हेल्दी रहेगी। हाल के दिनों में दिल की बढ़ती बीमारी चिंता का विषय बन गया है। इसीलिए दिल का ख्याल रखें। दिल को सेहतमंद रखने के लिए कुछ फूड्स बेहद जरूरी होते हैं।

जामुन

जामुन एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। दिल के मरीजों को जामुन का इस्तेमाल लगातार करना चाहिए। जामुन के उपयोग से दिल हेल्दी और स्ट्रॉन्ग बनता है। जामुन खाने से डाइजेशन सिस्टम भी बेहतर होता है और कब्ज की समस्या खत्म होती है। वजन कम करने के लिए भी जामुन काफी फायदेमंद होता है।

टमाटर

टमाटर में लाइकोपीन पाया जाता है जो सीरम लिपिड ऑक्सीकरण को रोकता है। इससे ह्रदय रोगों से सुरक्षा मिलती है। टमाटर के नियमित उपयोग से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है। दिल को जरूरत पड़ने वाली पोटैशियम, विटामिन सी जैसे पोषक तत्व टमाटर में पाए जाते हैं।

अलसी

अलसी में ओमेगा -3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह एसिड, शरीर में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के लिए हेल्पफुल होता है। अलसी को दिल से जुड़ी बीमारियों के अलावा ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, कैंसर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए खाया जाता है। अलसी के बीज शरीर की स्किन के लिए भी लाभदायक होते हैं।

नट्स

नट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अखरोट, बादाम जैसे नट्स दिल की सेहत के लिए अच्छे होते हैं। शरीर की स्किन और बालों के लिए भी नट्स उपयोगी हैं।

ब्रोकली

दिल को सेहतमंद बनाए रखने के लिए ब्रोकली को काफी इंपार्टेंट माना गया है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज के तौर पर ब्रोकली का रोजाना इस्तेमाल करना बहुत फायदेमंद माना गया है।

नोट- लेख एक्सपर्ट्स के रिसर्ट और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी उत्पाद का उपयोग एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स की राय पर करें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES