44th Chess Olympiad में भारतीय महिला टीम को जीत दिलाने वाली तानिया सचदेव के बारे में जानें सबकुछ



तानिया सचदेव भारत की वह शतरंज खिलाड़ी हैं जिन्होंने 44th Chess Olympiad में भारतीय महिला टीम को जीत दिलाई थी। ब्यटी विद ब्रेन के नाम से मशहूर तानिया सचदेव का जन्म 20 अगस्त 1986 को दिल्ली में हुआ था। तानिया सचदेव की शुरूआती शिक्षा दिल्ली के वसंत विहार के मॉडर्न स्कूल से पूरी हुई है। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से की। उन्होंने इंटरनेशनल मास्टर (आईएम) और महिला ग्रैंडमास्टर (डब्लूजीएम) के FIDE का खिताब अपने नाम किया है। तानिया 2005 में महिला ग्रैंडमास्टर खिताब से सम्मानित होने वाली आठवीं भारतीय खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने 2006 और 2007 में भारत की राष्ट्रीय महिला प्रीमियर चैंपियनशिप जीता था।

तानिया सचदेव और शतरंज

तानिया ग्रैंड मास्टर बनने वाली भारत की आठवीं महिला शतरंज खिलाड़ी हैं। तानिया से पहले एस. विजयलक्ष्मी, कोनेरू हम्पी, एस. मीनाक्षी, आरती रामास्वामी, निशा मोहोता, स्वाति घाटे और द्रोनावल्ली हरिका ने ग्रैंड मास्टर बन चुकी हैं। तानिया उत्तरी भारत से शतरंज की सबसे होनहार खिलाड़ी हैं। प्राय: ऐसा देखा गया है कि तानिया से पहले सभी शतरंज महिला खिलाड़ी दक्षिणी भारत से संबंध रखती हैं।

तानिया की उपलब्धियां

• 1994 में 8 वर्ष की आयु में नॉरविच में ब्रिटिश चैंपियनशिप में 5 खिताब जीतकर इंटरनेशनल जूनियर मास्टर बनीं

• 1997 तथा 1998 में तानिया ने 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप अपने नाम की

• 1999 में 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में उन्होने दिल्ली की चैंपियनशिप अपने नाम की

• 2007 में तानिया सचदेव ने चैंपियनशिप जीतकर एशियाई महिला ग्रैंड मास्टर का खिताब अपने नाम किया, उन्होंने गोल्ड जीता था

• 2016 के वार्षिक शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ महिला पुरस्कार रेकजाविक ओपन से सम्मानित हुईं

• 2012 में महिला शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीता

• तानिया ने 2008, 2009, 2012 और 2014 में चार टीम पदक हासिल किए

• वे महिला एशियाई टीम चैम्पियनशिप में 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी भी थीं

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

info@seepositive.in
Rishita Diwan – Chief editor

8839164150
Rishika Choudhury – Editor

8327416378

email – hello@seepositive.in
Office

Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.
CATEGORIES Business Agriculture Technology Environment Health Education

SHARE YOUR STORY

info@seepositive.in

SEND FEEDBACK

contact@seepositive.in

FOLLOW US

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.