Govt. Job: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में मिलेगा काम करने का मौका, 273 पदों पर होगी भर्ती!



विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती हो रही है। इसके लिए उम्मीदवार को किसी तरह का कोई कोई टेस्ट नहीं देना है और इसके लिए उम्मीदवार को सिर्फ इंटरव्यू ही देना है। आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स (Vacancy Details)

एयरोनॉटिकल/एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के कुल15 पद

केमिकल इंजीनियरिंग के कुल 10 पद

सिविल इंजीनियरिंग के कुल 12 पद

कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग के कुल 20 पद

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए कुल 12 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए कुल 43 पद

मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए कुल 45 पद

धातु विज्ञान के कुल 6 पद

प्रोडक्शन इंजीनियरिंग के कुल 4 पद

फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग के कुल 2 पद

होटल मैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी के कुल 4 पद

बीकॉम (वित्त और कराधान) के कुल 25 पद

बीकॉम (कंप्यूटर एप्लीकेशन) के कुल 75 पद

नोटिफिकेशन के तहत निकाली गई कुल पदों की संख्या – 273

योग्यता (Qualification)

कैंडिडेट्स के लिए संबंधित विषयों की विशेषज्ञता में कम से कम 65 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग की डिग्री

60 प्रतिशत अंकों के साथ होटल मैनेजमेंट/कैटरिंग टेक्नोलॉजी की डिग्री

60 प्रतिशत अंकों के साथ फाइनेंस एंड टैक्सेशन/कंप्यूटर एप्लीकेशन स्पेशलाइजेशन में बीकॉम या समकक्ष कोर्स मांगी गई है। संबंधित कार्यों में अनुभव भी अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

उम्मीदवारों की उम्र 30 अक्टूबर, 2022 को 30 वर्ष से ज्यादा नहीं हो।

सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)

उम्मीदवारों को 15 अक्टूबर 2022 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, कलामस्सेरी, एर्नाकुलम जिला, केरल में उपस्थित होना होगा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES