SSC Recruitment: कर्मचारी संघ आयोग दे रहा है सरकारी नौकरी का मौका, 20 हजार पदों पर भर्ती




SSC यानी कि कर्मचारी चयन आयोग की कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2022 (SSC CGLE 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। एसएससी सीजीएल 2022 (SSC CGL) में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी जा रही है। एसएससी सीजीएल परीक्षा 2022 (SSC CGL) के तहत केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों, विभागों व संस्थानों में ग्रुप बी और सी के करीब 20 हजार पदों पर नियुक्ति देगी।

पदों की कुल संख्या – लगभग 20,000 पद

जरूरी तारीखें

आवेदन शुरू होने की तारीख : 17 सितंबर 2022
आवेदन करने की आखिरी तारीख : 08 अक्टूबर 2022
आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट : 09 अक्टूबर 2022

एसएससी सीजीएल टीयर-I (SSC CGL Tier-I) परीक्षा की संभावित तारीख : दिसंबर 2022 में परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

SSC आयु सीमा (Age Limit)

कुछ पदों कि लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है, वहीं कुछ पदों के लिए 18 से 30 और 18 से 32 वर्ष तय की गई है। एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट भी दी जा रही है।

SSC योग्यता (Qualification)

एसएससी सीजीएल (SSC CGL Tier-I) में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री धारक प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

SSC सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन टीयर-1, टीयर-2, टीयर-3, टीयर-4 परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। टीयर-1 और टीयर-2 कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी। टीयर-3 पेन पेपर मोड (डिस्क्रिप्टिव) से लिया जाएगा। वहीं टीयर-4 के लिए स्किल टेस्ट (कंप्यूटर दक्षता परीक्षा या डाटा एंट्री टेस्ट) देना होगा।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें – Click Here

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES