HAR GHAR TIRANGA: भारत सरकार ने बताया कैसे सहीं तरीके से फोल्ड करें राष्ट्रीय ध्वज, जानें स्टेप!



Har Ghar Tiranga: इस साल भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। जिसके लिए भारत में देशव्यापी अभियान ‘हर घर तिरंगा’ चलाया जा रहा है। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर पूरा देश हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा भी ले रहा है। जिसमें सरकार ने देशवासियों से 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त झंडा फहराने की अपील की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के साथ ही उसे रखने को लेकर नियम हैं। सरकार ने ‘तिरंगा’ फोल्ड करने के सही तरीके को बताया है। जानें ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर सरकार ने और क्या-क्या निर्देश जारी किए हैं।

रात में भी फहराता रहेगा भारत का तिरंगा

इंडियन फ्लैग कोड (Flag Code, 2002) के अनुसार नेशनल फ्लैग को केवल दिन में ही फहराने की अनुमति होती थी। शाम होने के साथ ही इसे उतार लिया जाता था लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए फ्लैग कोड के नियमों में कुछ बदलाव कर दिया है, जिसके मुताबिक अब दिन और रात दोनों में तिरंगा झंडा फहराया जा सकेगा। इसके लिए 20 जुलाई, 2022 को भारतीय झंडा संहिता 2002 में संशोधन किया जा चुका है।

पॉलिस्टर के झंडो मिली मंजूरी

फ्लैग कोड में एक और बड़ा बदलाव करते हुए सरकार ने पॉलिस्टर और मशीन के झंडों को भी मंजूरी दी है। इसके पहले केवल हाथ से बनाए गए कपास, ऊन और रेशमी खादी के झंडों को फहराया जाता था।
कैसे फोल्ड करें तिरंगा
– झंडा को आड़ा रखें
– केसरिया रंग और हरे रंग के बैंड को बीच के सफेद रंग के अंदर फोल्ड करें
– अब सफेद पट्टी को भी चौड़ाई की तरफ से ऐसा मोड़ें कि केवल अशोक चक्र पूरा दिखे।
– अब फोल्ड फ्लैग को दोनों हाथ से सम्मानपूर्वक रख दें।


कुछ बातों का जरूर रखें ख्याल

• तिरंगा पर कुछ भी नहीं लिखा होना चाहिए।
• किसी भी दूसरे झंडे को नेशनल फ्लैग से ऊंचा या बराबर नहीं फहराया जाए।
• फंटा हुआ या गंदा तिरंगा कभी भी नहीं फहराएं ।
• फहराने के अगर तिरंगा फट जाए तो इसे उतार लें।
• तिरंगे को हमेशा आदर और जोश के साथ फहराया जाना चाहिए।
• तिरंगा को फहराने के बाद धीरे-धीरे उतारा जाना चाहिए।
• ये कभी जमीन पर टच नहीं होना चाहिए।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *