Indian Army Vacancy: 10 पास युवा ज्वाइन करेंगे इंडियन आर्मी, फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा सिलेक्शन!



देश के युवाओं के पास भारतीय सेना में अपनी सेवा देने का सुनहरा मौका है। इसके लिए इंडियन आर्मी 155 पदों पर कुक और हेल्पर की भर्ती कर रहा है। जिसमें मध्य कमान के लिए 88 पद और दक्षिण कमान के लिए 67 पद हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को 10वीं पास होना जरूरी है। कैंडिडेट्स इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट indianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्शन प्रोसेस

155 पदों पर निकली इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ ही फिजिकल और स्किल टेस्ट के बाद किया जाएगा। इसमें रिटन टेस्ट होगा जिसमें उम्मीदवारों से 150 अंको के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को फिजिकल और स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा इसके बाद मेरिट के आधार सिलेक्शन किया जाएगा।

आयु सीमा कितनी होगी

उम्मीीदवार की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम उम्र 25 साल के बीच होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

क्वालिफिकेशन

सेना की इस भर्ती के लिए शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूआनतम योग्यीता 10 वीं तय की गई है। जबकि कुक की नौकरी के लिए उम्मीिदवार को कुकिंग का नॉलेज होना आवश्यक है।

वेतन

भर्ती प्रक्रिया में सलेक्ट होने के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 19,900 रुपए से लेकर 20,500 रुपए तक की वेतन मिलेगा।

आवेदन प्रोसेस

• आवेदन के लिए सबसे पहले सेना की ऑफिशियल वेबसाइट ndianarmy.nic.in पर जाना होगा।
• वेबसाइट की होम पेज पर Current Recruitment Openings के लिंक को क्लिक करें।
• फिर Apply Here के ऑप्शन पर जाएं।
• सभी जरूरी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
• रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें
• फिर एप्लिकेशन फॉर्म को अटेस्टेड कर मुख्यालय, मध्य कमान (बीओओ -1), सैन्य अस्पताल जबलपुर (म.प्र.) – 482001 पते पर भेज दें।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES