Archery world cup: भारतीय रिकर्व महिला टीम ने जीता सिल्वर!



भारतीय तीरंदाजी टीम ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारतीय टीम ने दीपिका कुमारी की अगुवाई में तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-3 खेल रही भारतीय रिकर्व महिला टीम को सिल्वर मेडल जिताया।

जिसके भारत की तीरंदाजी टीम एक गोल्ड और दो सिल्वर जीतकर घर वापसी करेंगे। पेरिस में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप (Archery world cup) प्रतियोगिता में 26 जुलाई, रविवार को दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर की तिकड़ी ताइवान से सीधे सेट में 1-5 (53-56 56-56 53-56) से हार गई। और भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

ताइवान की विजेता टीम में रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने वाली लेई चिएन यिंग भी शामिल थीं। इस तीसरी वरीयता तीरंदाज ने शुरू में ही भारत पर दबाव बनाया था। और पहले सेट को ताइवान अपने नाम किया इसमें ताइवान ने 3 अंक बनाया। हालांकि भारतीय तीरंदाजों ने तीरंदाजों ने दूसरा सेट 56-56 से बराबर किया लेकिन जीत के लिए वह काफी नहीं था। अगले ही सेट में ताइवान की तीरंदाजों ने वापसी की और गोल्ड अपने नाम कर लिया। इस सेट में दोनों टीमों का स्कोर 56-53 रहा।

यह जानना बेहद जरूरी होगा कि फाइनल में हर सेट के 2 अंक होते हैं। फाइनल के दो सेट चीनी ताइपे ने जीता। और एक सेट टाई हो गया।

सुरेखा-अभिषेक की जोड़ी ने जीता था गोल्ड

इस विश्व चैंपिनशिन के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में ज्योति सुरेखा और अभिषेक वर्मा की भारतीय जोड़ी ने गोल्ड भारत के नाम किया था। इस जोड़ी ने फ्रांस की रॉबिन जाटमा और लिसेल जाटमा को हराया था जिसमें स्कोर 152-149 रहा। इसके अलावा सुरेखा ने कंपाउंड विमेन सिंगल्स इवेंट में सिल्वर भी जीता था।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES