

गूगल ने एंड्रायड लवर्स के लिए ‘स्विच टू एंड्रॉयड’ ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप उनके लिए लॉच किया गया है जो iOS से एंड्रॉयड में स्विच करना चाहते हैं। गूगल का यह ऐप वायरलेस तरीके से काम करता है, इसके जरिए डाटा ट्रांसफर करने के लिए किसी तरह के केबल की जरूरत नहीं होगी।
पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा डाटा
गूगल की तरफ से यह दावा किया गया है कि iOS से एंड्रॉयड में डाटा ट्रांसफर पूरी तरह से सुरक्षित होगा। इसके साथ ही इस ऐप के जरिए डाटा ट्रांसफर करने वक्त भी ज्यादा नहीं लगेगा। स्विच टू एंड्रॉयड ऐप ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। ऐप में डिस्क्रिप्शन के साथ स्विच करने की जानकारी भी दी गई है।
ऐप की साइज
डाटा ट्रांसफर करने के दौरान यूजर्स को कॉन्टैक्ट से लेकर कैलेंडर, फोटोज-वीडियो तक को ट्रांसफर करने का ऑप्शन दिया जाएगा। इस ऐप की साइज 39MB है और इसे iOS 12.0 या इसके बाद के iOS वाले आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकेगा। अभी तक iOS से एंड्रॉयड में स्विच करने का कोई सीधा ऑप्शन नहीं था। एपल के पास एंड्रॉयड से iOS में स्विच का ऑप्शन पहले से है।
आईफोन पर स्विच टू एंड्रॉइड ऐप इस्तेमाल करने का प्रोसेस
1. https://apps.apple.com/in/app/id1581816143 लिंक से स्विच टू एंड्रॉइड ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
2. ऐप लॉन्च करने के लिए स्टार्ट बटन पर क्लिक करें, और फिर अपने एंड्रॉयड फोन पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करें।
3. अपने एंड्रॉयड फोन पर, डिवाइसेस की लिस्ट से अपने आईफोन का चयन करें
4. कॉन्टैक्ट, कैलेंडर इवेंट, फोटो और वीडियो के लिए टॉगल चुनने के बाद जारी रखें पर टैप करें।
5. कॉपी करने की प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद, गो टू सेटिंग्स बटन पर टैप करके आईमैसेज को डिसेबल कर लें।
6. अगली स्क्रीन पर स्टार्ट रिक्वेस्ट को टैप करें और अपने आईक्लाउड डेटा की एक कॉपी का रिक्वेस्ट करें।
7. ऐप को बंद करें और अपने एंड्रॉइड फोन पर सेटअप करें।

