Varieties of mango in India: भारत के किस इलाके में होते हैं कौन से आम?

Varieties of mango in India: क्या आप जानते हैं अकेले भारत में ही आम की 1 हजार से ज्यादा किस्में होती हैं। जी हां ये सच है। भारत के हर क्षेत्र में इन आमों का प्रोडक्शन होता है। इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि कौन सी जगह पर कौन से आम पाए जाते हैं।

भारत के किस राज्य में कौन सी वैरायटी?

पंजाब-  भारत के पंजाब में चौसा, दशहरी, मालदा आम प्रमुख रूप से होते हैं।

हरियाणा- हरियाणा के आम भी पूरी दुनिया में फेमस हैं। यहां के किस्मों में चौसा, दशहरी, लंगड़ा और फाजिल आम खास हैं।

राजस्थान- रेगिस्तान के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में भी आम होते हैं। यहां के बॉम्बे, ग्रीन, चौसा, दशहरी, लंगड़ा आम फेमस है।

गुजरात- गुजरात में केसर, अलफांसो, राजापुरी, जमादार, तोतापुरी, नीलम, दशहरी, लंगड़ा आम मुख्य रूप से होते हैं।

महाराष्ट्र- महाराष्ट्र में काफी बड़े स्वरूप में आम की पैदावार होती है। यहां के अलफांसो, तोतापुरी, बंगनपल्ली, पैरी, नीलम, मुलगांव की खेती मुख्य रूप से प्रसिद्ध है।

तमिलनाडु- तमिलनाडु में अलफांसो, तोतापुरी, बंगनपल्ली, नीलम जैसी वैरायटी (Varieties of mango in India) के आम होते हैं।

मध्य प्रदेश- भारत के आम की पैदावार में मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश का बड़ा योगदान है। यहां के आमों की डिमांड दुनियाभर में है। यहां के आमों में बंगनपल्ली, सुवर्णरेखा, नीलम, तोतापुरी किस्में होती हैं। वहीं मध्य प्रदेश में अलफांसो, बॉम्बे ग्रीन, दशहरी, फाजिल, लंगड़ा, नीलम जैसी किस्में प्रसिद्ध है।

बंगाल- बंगाल को आम का गढ़ कहते हैं। फाजिल, गुलाबखास, हिमसागर, किशनभोग, लंगड़ा, बॉम्बे ग्रीन आम यहां की खासियत हैं।

उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश में बॉम्बे ग्रीन, चौसा, दशहरी, लंगड़ा उगाई जाती है।

हिमाचल प्रदेश- हिमाचल प्रदेश में सेब के अलावा आम का भी प्रोडक्शन होता है इनमें रूप से चौसा, दशहरी, लंगड़ा (Varieties of mango in India) आम उगाया जाता है।

बिहार- बिहार का ग्रीन, चौसा, दशहरी, फाजिल, गुलाबखास, किशनभोग, हिमसागर, जर्दालु, लंगड़ा आम प्रसिद्ध है।

 READ MORE वैज्ञानिकों ने खोजी टमाटर की नई किस्म

विश्व का सबसे महंगा आम

भारत के सबसे मंहगे आम कोहितूर और अल्फांसो माने जाते हैं। इनकी एक पीस की कीमत 12 हजार रुपए तक भी होती है। वहीं विश्व का सबसे मंहगा आम जापान में होता है जिसे मियाजाकी आम कहते हैं। मियाजाकी आम के एक किलो की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 3 लाख किलो प्रति ग्राम तक मानी जाती है। (Varieties of mango in India) बता दें कि भारत में भी पश्चिम बंगाल में कुछ किसान इसकी प्रीमियम किस्म की खेती करने में सफल हुए हैं।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES