Tomato Farming: वैज्ञानिकों ने खोजी टमाटर की नई किस्म, गमले में भी लगा सकते हैं!

Tomato Farming: टमाटर का उपयोग सब्जी से लेकर सलाद तक किचन में हर जगह होता है। फॉरेन डिसेज में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि देशभर में बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है। आपने देखा होगा कि कई बार टमाटर के दाम एकदम से बढ़ जाते हैं और कभी-कभी एकदम से कम हो जाते हैं। ऐसे में डिमांड और सप्लाई पर प्रभाव पड़ता है। महंगाई बढ़ जाती है। नतीजा जो लोग एफॉर्ड नहीं कर पाते वो टमाटर खाना ही छोड़ देते हैं महंगाई के समय। ऐसी स्थतियों के कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र और सब्जी विज्ञान विभाग, आईसीएआर-आईसीएआर, पूसा, नई दिल्ली ने टमाटर के नए किस्म डेवलप किए हैं। जानते हैं क्या होगा इसका फायदा?

पूसा गोल्डन चेरी टमाटर –2

कठिन परिस्थितियों में खेती के लिए संरक्षित कृषि प्रौद्योगिकी केंद्र और सब्जी विज्ञान विभाग, ICAR-ICAR, पूसा, नई दिल्ली ने पूसा गोल्डन चेरी टमाटर -2 की एक अनोखी किस्म डेवलप की है। ये पोषक समृद्ध किस्म अनियमित वृद्धि वाली किस्म के तौर पर काम करेगी। इससे किसानों को तो फायदा होगा ही साथ ही घर में बागवानी करने वाले लोग भी इससे टमाटर उगा सकेंगे।

100 दिनों से ज्यादा तक जीवन

इसकी पहली फसल रोपाई के 75-80 दिन बाद शुरू हो जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार क्षेत्र की जलवायु स्थिति के आधार पर ये किस्म 270-300 दिनों तक चलेगी। इसकी खेती को कम जगह पर भी लगाया जा सकता है। मसलन इसे आप गमले में भी लगा सकते हैं।

कैसे होनी चाहिए मिट्टी और तापमान

टमाटर के इस किस्म की खेती (Tomato Farming) को बढ़ने और फसल से सही पैदावार लेने के लिए अपेक्षाकृत गर्म मौसम की जरूरत होती है। फल और रंग के विकास के लिए रात और दिन का सही तापमान 20-25 सेल्सियस तक होना जरूरी है। वहीं टमाटर की फसल के लिए अच्छी जल निकासी वाली बलुई दोमट मिट्टी सही होती है। टमाटर के अच्छे प्रोडक्शन के लिए PH मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए।

पूसा गोल्डन चेरी टमाटर –2 की विशेषताएं?

  • ये किस्म काफी अच्छा और ज्यादा मात्रा में फसल देगी।
  • इस किस्म में प्रति पौधा औसतन 9-10 फलों के गुच्छे लगेंगे।
  • प्रति गुच्छे में लगभग 25-35 चेरी टमाटर लग सकते हैं।
  • फलों का औसत वजन लगभग 7-8 ग्राम के बीच होगा।
  • औसत फल उपज 3-4.5 कि.ग्रा. प्रति पौधा हो सकता है।
  • पहली कटाई के लिए फल लगभग 75-80 दिनों में टमाटर की फसल (Tomato Farming) तैयार हो जाएगी।
  • फसल लगभग 9-10 महीने तक चलेगी।

पूरी तरह से नियंत्रित पर्यावरण पॉलीहाउस में टमाटर के इस किस्म को सालभर उगाया जा सकता है। प्राकृतिक रूप से हवादार पॉलीहाउस / कम लागत वाली पॉलीहाउस स्ट्रक्चर में सितंबर में रोपाई की जा सकती है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES