Ragi Benefits: रागी के क्या फायदे हैं? क्यों कहते हैं इसे सुपरफूड?

Ragi Benefits: रागी को मीलेट या फिंगर मिलेट भी कहते हैं। रागी आज का नहीं बल्कि एक पुराना अनाज है। ये भारत और अफ्रीका के कई हिस्सों में पोषण के लिए खाया जाता है। भले ही रागी के बारे में लोग अब तक नहीं जानते थे, लेकिन इसके कई फायदे हैं। रागी पर इन दिनों कई रिसर्च हुए, जिसमें ये बात सामने आई है कि रागी रिच न्यूट्रीशियन का घर है। जानते हैं रागी के फायदों के बारे में और ये भी जानेंगे क्यों रागी को कहा जाता है सुपरफूड?

रागी के गुण

रागी न्यूट्रीशन से भरपूर होता है। इसमें हाई क्वालिटी हाई लेवल पोषक तत्व होते हैं। ये विशेष रूप से कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, और फाइबर का रिच सोर्स है। 100 ग्राम रागी (Ragi Benefits) में लगभग 350 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसके साथ ही रागी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन बी-12 भी होते हैं, जो सेहत के लिए महत्वपूर्ण हैं।

डाइजेशन में करता है मदद

रागी (Ragi Benefits) में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो डाइजेशन को मजबूत बनाता है। फाइबर कब्ज की परेशानी को भी दूर करता है। रागी ये भी सुनिश्चित करता है कि शरीर के सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाएं और डाइजेशन सिस्टम मजबूत हो।

शुगर कंट्रोल

रागी (Ragi Benefits) का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिसका मतलब है कि ये शुगर के लेवल को अचानक बढ़ने से रोकता है। रागी शुगर के मरीजों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि ये ब्ल्ड में शुगर के लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही शुगर इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बढ़ाता है।

हेल्दी हार्ट के लिए रागी उपयोगी

रागी (Ragi Benefits) में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करते हैं। साथ ही, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर के गुण होते हैं जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। नियमित रूप से रागी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित किया जा सकता है। ये हार्ट को हेल्दी रखता है।

स्किन और हेयर के लिए फायदेमंद

रागी में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ये तत्व त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा कर सकते हैं। बालों के लिए भी रागी का सेवन लाभकारी होता है, क्योंकि यह बालों की वृद्धि को बढ़ावा देने में मदद करता है और बालों को मजबूत बनाता है।

READ MORE Kumbhe Waterfall: प्रकृति की अद्भुत रचना, रोमांच और शांति का संगम!

Positive सार

रागी (Ragi Benefits) एक पोषण से भरपूर अनाज है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से आप अपने आहार में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं और अपनी समग्र सेहत में सुधार कर सकते हैं। चाहे आप इसे दलिया, रोटी, या अन्य व्यंजनों के रूप में शामिल करें, रागी आपके स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसलिए, अपने आहार में रागी को शामिल करना एक सरल और प्रभावशाली तरीका हो सकता है अपनी सेहत को बेहतर बनाने का।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.