Pusa Gaurav: क्या है गेहूं की नई किस्म ‘पूसा गौरव’? क्या है खासियत?

Pusa Gaurav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 109 फसलों को समर्पित किया है। इन समर्पित फसलों की 109 किस्मों में से एक है ‘पूसा गौरव’। पूसा गौरव गेंहू ड्यूरम गेहूं की एक किस्म है। ये किस्म पानी को अच्छी तरह से अवशोषित करती है जिसकी वजह से रोटियां नरम बनती है। जानते हैं क्या है पूसा गौरव और क्या है इसकी खासियत?  

आज के क्लाइमेट के हिसाब से सही

भारत ने हाल ही में ‘पुसा गेहूं गौरव’ नामक एक नई ड्यूरम गेहूं की किस्म विकसित की है, जो चपाती और पास्ता बनाने में उपयोगी साबित होगी। इस किस्म को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) के इंदौर स्थित क्षेत्रीय स्टेशन के प्रमुख और प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जंग बहादुर सिंह ने डेवलप किया है।

बेहतर जल अवशोषण क्षमता

इस किस्म को डेवलप करने वाले डॉ. सिंह के मुताबिक पुसा गौरव के आटे में ड्यूरम गेहूं की तुलना में बेहतर जल अवशोषण क्षमता है। जिसकी वजह से ये रोटियों को ज्यादा मुलायम बनाता है। इसके साथ ही इस गेहूं में पीले पिग्मेंट की हाई वॉल्युम है। जिसकी वजह से ये कठोर अनाज के रूप में बेस्ट क्वालिटी का पास्ता तैयार करने की क्षमता रखता है।

जलवायु परिवर्तन के लिए अनुकूलित

पुसा गेहूं गौरव को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया है। यह किस्म कम सिंचाई और उच्च तापमान की परिस्थितियों में भी अच्छी पैदावार देने में सक्षम है। औसत उत्पादन क्षमता 30.2 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है, जबकि अधिकतम उपज क्षमता 39.9 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है।

पोषण का खजाना

इस गेहूं में 12% प्रोटीन, 38.5 पीपीएम आयरन, और 41.1 पीपीएम जिंक की मात्रा होती है। जो इसे पोषण के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बनाता है। यह किस्म देसी और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार की खाद्य आवश्यकताओं को पूरा करती है।

कृषि और आर्थिक महत्व

पुसा गेहूं गौरव को पेनिन्सुलर और मध्य भारत के लिए उपयुक्त माना गया है। इसके साथ ही, इस किस्म की जलवायु सहनशीलता और बेहतर पोषण के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी इसकी मांग बढ़ रही है।

READ MORE Farming in India: कैसे बदल रहा है भारत में खेती का स्वरूप?

Positive सार

पुसा गेहूं गौरव की यह नई किस्म भारतीय कृषि में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है, जो किसानों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES