MILET YEAR: किसानों का सहारा बनीं 23 साल की ये लड़की, मिलेट बिजनेस से किसानों को बना रही आत्मनिर्भर!

साल 2023 मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया गया है जिसकी वजह से दुनिया को हेल्दी खाने से जोड़ा जा रहा है। मिलेट से जुड़ी कई कहानियां आपको अलग-अलग तरह से प्रेरित कर सकती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायी कहानी है 23 साल की एक लड़की की जिन्होंने मिलेट के बिजनेस से किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ा है।

23 साल की पलक अरोड़ा अपने क्षेत्र में किसानों की चहेती बन गई हैं। उन्होंने न सिर्फ लोगों को रोज़गार दिया है, बल्कि मिलेट उगा रहे किसानों का सहारा भी बनी हैं। उन्होंने साल 2020 में अपने स्टार्टअप सतगुरू सुपरफूड की शुरूआत की। जिसका उद्देश्य था, कोविड के नौकरी खो जुके लोगों को रोजगार देना और दूसरा खुद को हेल्दी रखने की चुनौती से निपटना। पलक पेशे से एक फूड टेक्नॉलजिस्ट हैं।

एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में पलक ने कहा है कि “सतगुरू सुपरफूड में हम मिलेट्स और दालों को स्प्राउट करके उनके रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स तैयार करता है। वह भी पूरी तरह से प्राकृतिक मैथड के इस्तेमाल से। सतगुरू सुपरफूड प्रोडक्ट्स प्रिज़र्वेटिव फ्री और बिना किसी एडेटिव के बनाया गया है और इनकी सेल्फ लाइफ 3 महीने की होती है।

आसानी से बनकर होता है तैयार

पलक के द्वारा तैयार किया हुआ ये रेडी टू इट फूड बड़ी ही आसानी से बनकर तैयार हो जाता है। उन्होंने हेल्थ और टेस्ट से भरपूर चिला, बाजरा मेथी पूरी, पुलाव, बीट रूट इडली जैसे कई मज़ेदार प्रोडक्ट्स बनाए हैं। इस सुपरफूड को 10 मिनट में पकाकर फटाफट खा सकते हैं।

सतगुरू सुपरफूड बिज़नेस का आइडिया

पलक का ये स्टार्टअप न सिर्फ किसानों को अपनी फसल के लिए सही जगह और दाम दिला रहा है बल्कि इससे उन्होंने 7 लोगों को सीधे तौर पर रोज़गार से भी जोड़ा है। इसके अलावा, ट्रांसपोर्टेशन और सप्लाई चेन से जुड़े बहुत सारे दूसरे लोगों को भी इसके ज़रिए काम दिया गया है।

कैसे तैयार होता है ये सुपरफूड?

पलक कहती हैं कि, “सतगुरू सुपरफूड में रेडी टू कुक प्रोडक्ट्स बनाने के लिए मिलेट्स जैसे ही फैसिलिटी दी जाती है। इन्हें धोकर उनकी सफाई होने के बाद, उनको भिगोया जाता है और फिर उनकी नियंत्रित तापमान में स्प्राउटिंग कर दी जाती है। इसके बाद, फिर उनको सोलर ड्रायर्स में सुखाकर उनका रेसिपी फॉर्मुलेशन करके रेडी टू कुक प्रोडक्ट तैयार किया जाता है।”

पलक कहती हैं कि मिलेट्स को अपनी डायट में ज़रूर शामिल करना चाहिए और हेल्दी रहने के लिए ये सबसे जरूरी है। लेकिन ये भी ध्यान रखना चाहिए कि  मिलेट्स को सही तरीके से खाना भी जरूरी है। इसे अच्छे से भिगोकर उसे स्प्राउट करते हैं, तो वह बॉडी के लिए बहुत ही अच्छा होता है, साथ ही इससे हेल्दी रहा जा सकता है।

छोटी सी उम्र में एक सशक्त सोच के साथ सतगुरू सुपरफूड बिज़नेस की मदद से पलक हमारे पांरपरिक अनाजों को प्रमोट तो कर रही हैं वहीं युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं चुकी हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodhia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *