आम के बाद अब भारतीय अनार की बढ़ेगी विदेशों में मांग, जानें कैसे?




बागवानी फसलों (Horticulture crops) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार कई प्रयास कर रही है। इसके लिए अब किसानों की पैदावार को दूसरे देश में निर्यात किया जा रहा है। भारतीय आम अमेरिका में पहले से ही काफी प्रचलित थे वहीं अब अमेरिका को ताजा अनार भी भारत निर्यात कर रहा है। इसके लिए अनार की पहली खेप का परीक्षण निर्यात किया गया है। इस पहल के बाद अनार के निर्यात में वृद्धि से किसानों को अधिक कीमत मिलेगी। साथ ही किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। 


किसानों को होगा फायदा

अमेरिका में अनार का टेस्टिंग निर्यात एपीडा में रजिस्टर्ड ‘आईएनआई फार्म्स’ द्वारा हुआ, जो भारत से फलों और सब्जियों के सबसे बड़े एक्सपोर्ट्स में से एक है। इसने किसानों के साथ सीधे काम करके केले और अनार की मूल्य श्रृंखला तैयार की है। हालांकि बाजार के दूर-दराज के इलाकों में स्थित होने के कारण लागत किसाानों के लिए काफी ऊंची हो जाती थी। इसलिए व्‍या‍पारिक कामकाज शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अनार के परीक्षण निर्यात से भारतीय निर्यातकों और अमेरिकी आयातकों के बीच क्षमता निर्माण में मदद होगी। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि गुणवत्तापूर्ण फलों का निर्यात होता है। 

वैसे तो अमेरिकी बाजारों में भारतीय आमों की काफी डिमांड है। ऐसे में एक्सपोर्ट्स को उम्मीद है कि अनार भी अमेरिका में एक सफल प्रोडक्ट के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा। अनार की निर्यात मूल्य श्रृंखला की क्षमता सुनिश्चित करने के लिए एपीडा राज्य सरकारों के साथ मिलकर ‘अनार-नेट’ के तहत खेतों को रजिस्टर करने के लिए नियमित आधार पर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। एपीडा ने अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय अनार की अनुमति देने का मार्ग खोलकर बाजार तक पहुंच हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। 

अनार उत्पादन में भारत का 7वां नंबर 

भारत दुनिया में अनार के उत्पादन में सातवें नंबर पर काबिज है। भारत में इसकी खेती का कुल रकबा लगभग 2,75,500 हेक्टेयर का है। भारत में प्रमुख अनार उत्पादक राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश का नाम आता है। एपीडा ने अनार के निर्यात को बढ़ावा देने और आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए निर्यात संवर्धन मंच (ईपीएफ) का भी गठन किया है। 

फलों के निर्यात की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने हवाई मार्ग से अमेरिका को ताजा अनार की पहली खेप का परीक्षण एक्सपोर्ट कर दिया है। 

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES