एक एकड़ से किसान कर सकते हैं 60 लाख की कमाई, किसानों के लिए फायदेमंद है फसल!


भारतीय किसान पारंपरिक खेती के अलावा अब व्यवसायिक खेती की तरफ भी रुख कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को ये जानना बेहद फायदेमंद होगा कि एक ऐसी फसल भी है जो सिर्फ 1 एकड़ में 60 लाख रुपए तक का मुनाफा दे सकती है। ये फसल बाजार में लगभग एक हजार रुपये किलो में बिकती है। बाजार में इसकी डिमांड को देखते हुए जानकार किसान इसकी काफी खेती करने लगे हैं।

ब्लू बेरी से किसानों को फायदा

ब्लू बेरी एक ऐसी फसल है जो काफी महंगी होती है। आमतौर पर किसान इसकी खेती नहीं करते हैं। लेकिन बाजार में इनकी काफी डिमांड रहती है जिसे देखते हुए व्यवसायिक रूप से इसकी खेती की जा रही है। ये फसल भारत के साथ साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी काफी डिमांड में है। भारतीय बाजार में सामान्यत: इसकी कीमत 1 हजार रुपए तक भी है। भारत में अगर किसान इसकी खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए मई से जुलाई और अगस्त शुरुआत का महीना उनके लिए सबसे अच्छा है। हालांकि, कई बार जगह और मौसम के हिसाब से इसकी खेती पहले और देर से भी होती है।

ब्लू बेरी की खेती

इसकी खेती में सबसे खास ये होता है कि इसकी खेती आपको हर साल नहीं करनी पड़ती है। यानी एक बार अगर किसी किसान ने इसकी खेती कर ली है तो अगले दस साल तक इससे मुनाफा कमाया जा सकता है। इसकी खेती के लिए सबसे पहले फसल की रोपाई होती है। इसके कुछ महीनों बाद इसमें फल लगने शुरू होते हैं। फलों के पकने के बाद इन्हें तोड़ कर किसान इनके पौधों की फिर से छँटाई करते हैं। ऐसा कर वे एक पौधे से दस साल तक ले सकते हैं।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES