Digital Agri Mission क्या है? किसानों को इससे क्या फायदा होगा?

Digital Agri Mission: केंद्र सरकार देश के किसानों की उन्नती के लिए कोई ना कोई योजना लाती रहती है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए डिजिटल कृषि मिशन (digital krishi mission)को मंजूरी दी गई है। डिजिटल कृषि मिशन के जरिए खेती किसानी (agriculture)का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। यह मिशन किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा। इससे किसानों की जिंदगी भी आसान हो जाएगी। आइए जानते हैं क्या है डिजिटल कृषि और क्या हैं इसके फायदे।

डिजिटल कृषि मिशन क्या है?

डिजिटल कृषि मिशन केंद्र सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत किसानों को डिजिटल टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा। योजना में किसानों के खेती करने के तरीके का डिजिटलाइजेशन किया जाएगा। किसान सीखेंगे कि कृषि कार्य तकनीक की मदद से कैसे आसान हो जाते हैं।

डिजिटल कृषि मिशन के फायदे

डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके उत्पादन में सुधार होगा। तकनीकी मदद से किसान कम समय में ज्यादा काम ले सकेंगे। उत्पादन बढ़ने से आय में भी बढ़ोतरी होगी। किसानों को खेती से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। किसान अपने फोन पर ही मौसम की जानकारी, बीज की क्वालिटी और दवाइयों की जानकारी ले सकेगा।

डिजिटल कृषि मिशन क्यों शुरू हुआ?

डिजिटल कृषि मिशन को किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए किया गया है। योजना का उद्देश्य है कि किसान तकनीक का उपयोग कर अपनी आय बढ़ा सकें। (Digital Platform for Farmers) डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर किसान फोन पर ही समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। इतना ही नहीं किसान उन्नत कृषि (Advanced Agriculture), सिंचाई का सही समय, मिट्टी की उर्वरता की जानकारी, जल संसाधनों का प्रबंधन के बारे में भी सीख सकते हैं। कृषि की लागत को कम करके आय बढ़ाना मिशन का मुख्य उद्देश्य है।

Positive सार

भारत कृषि प्रधान देश है। देश की इकोनॉमी में किसानों का बड़ा योगदान होता है। डिजिटल कृषि मिशन के लागू होने से देश के किसानों के लिए उन्नत खेती के रास्ते आसान हो जाएंगे। किसानों को खेती से जुड़ी सही जानकारी डिजिटली फोन पर ही उपलब्ध होगी। डिजिटल कृषि मिशन कृषि के क्षेत्र में एक क्रांति की तरह काम करेगा।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.