Biofloc Fish Culture: मछली पालन की ये पद्धति किसानों के लिए वरदान!

Biofloc Fish Culture: भारतीय कृषि Innovation Era से गुजर रहा है। Indian Agriculture Sector में नित नए इनोवेशन हो रहे हैं। फार्मिंग सेक्टर में हो रहे नवाचारों में से एक है बायोफ्लाक मेथड। इसका इस्तेमाल मछली पालन के लिए हो रहा है। जानते हैं क्या है ये मेथड और क्यों इसे किसान पसंद कर रहे हैं?

बायोफ्लॉक फिश कल्चर

ये यूनिक Innovation में से एक है Fish Farming के लिए इस्तेमाल की जा रही Bio Flac method कम लागत, कम रिसोर्सेज और कम पानी में किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रहा है। भारत के विभिन्न भागों में किसान इसकी मदद से पैसे कमा रहे हैं। बायोफ्लॉक मछली पालन वेस्ट मैनेजमेंट टेक्नीक है जिसमें मछली और दूसरे जलीय जन्तुओं के वेस्ट को जीवाणु के माध्यम से प्रोटीनयुक्त भोजन में बदला जाता है। इसी भोजन को मछली खाती है। ये एक पर्यावरण अनुकूल तकनीक है।

कैसे होती है बायोफ्लॉक मेथड फिशिंग?

बायोफ्लॉक मेथड (Bio Flac method) के लिए सीमेंट या मोटे प्लास्टिक से बने टैंक बनाए जाते हैं। ये टैंक किसी भी छोटी सी जगह, खेत का कोई किनारा या घर की छत भी हो सकती है। फिर इसमें बायोफ्लॉक बैक्टीरिया को डाला जाता है। मछलियों से निकलने वाले वेस्ट को बॉयोफ्लॉक बैक्टिरिया खाने के रूप में बदल देती है जिससे पानी गंदा भी नहीं होता है और मछलियां तेजी से बड़ी होती हैं।

कितनी होती है लागत?

अगर कोई fish farmer 10 हजार लीटर capacity का एक टैंक बनवाता है, तो उसकी cost 32 से 35 हजार रूपये ही आती है। इस टैंक का इस्तेमाल 5 सालों तक किया जा सकता है। इस टेक्नीक पर काम करने वाले किसानों का कहना है कि 6 महीने में 3 से 4 क्विंटल मछलियां उन्हें मिल जाती है। पानी को इस्तेमाल के बाद खेती के लिए reuse किया जा सकता है, इसके एक्सपर्ट्स का मानना है कि बायोफ्लॉक टेक्नीक में इस्तेमाल किया गया पानी धान की खेती के लिए अच्छा है।

READ MORE नारियल की खेती बनी मुनाफे की खेती

Positive सार

इस टेक्नीक का इस्तेमाल कर तेलंगाना की सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाएं रोजगार से जुड़ी हैं। वहीं भारत के कई भागों में भी इस टेक्नीक का इस्तेमाल कर मछली पालन किया जा रहा है। भारत में मछली पालन सनराइज सेक्टर्स में से एक है। भारतीय मत्स्य पालन में ऐसे Innovation ही वजह है कि हमारी पहचान Indian Fisheries Sector में दुनिया के दूसरे aquaculture producer के रूप में है।

Avatar photo

Rishita Diwan

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.