सिक्किम में कई किसान हो रहे आर्थिक रूप से सशक्त, जानें दो युवा भाईयों ने कैसे किया किसानों के लिए ये काम?

प्राकृतिक खूबसूरती के लिए अपनी पहचान रखने वाला सिक्कीम भारत का पहला आर्गेनिक राज्य के रूप में भी जाना जाता है। दरअसल साल 2016 में सिक्किम को भारत के पहले ऑर्गेनिक राज्य का खिताब मिला था। जिसके बाद यहां के किसानों की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई। सिक्किम में फसलें आमतौर पर ज्यादा महंगी है जिसका वजह है वहां की फसलों का ऑर्गेनिक होना। इसलिए जरूरी ये था कि ऐसी फसल का चुनाव किया जाए जिसका किसानों को सही दाम मिले। इसी बात का फायदा उठाया सिक्किम में रहने वाले दो भाईयों ने।

अभिमन्यु और अभिनंदन ढकाल नाम के दो युवाओं ने कुछ ऐसी फसलों के बारे में लोगों को जानकारी उपलब्ध करवाई जो न सिर्फ काफी अनोखी है बल्कि बल्कि सिर्फ सिक्किम में ही उगाई जा सकती है। उन्होंने करीब साल भर की रिसर्च के बाद याकॉन (Ground Apple), शिटाकी मशरूम के फायदों और इसे उगाने के टेक्नीक के बारे में पता लगाया।  


पारंपरिक फसलों से अलग की खेती

एक वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में अभिमन्यु ने बताया, “यहां पर ज़्यादातर किसान पहले अदरक और हल्दी उगाते थे। इसे वे लम्बे-लम्बे समय तक लगाने का काम करते थे। Yacon उसकी अपेक्षा 10 गुना ज़्यादा फल दे देता है। साथ ही यह एक सुपर फ़ूड है जो ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से बैलेंस करता है। साथ ही ये किसानों को ज्यादा आर्थिक लाभ भी देता है।


लेकिन किसानों को इसके प्रति जागरूक करना सबसे मुश्किल काम था।  शुरुआत में उन्होंने कुछ किसानों के साथ काम शुरू किया और उन्हें फसल का सही भाव देने के बारे में विश्वास दिलाया।

सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाती है कंपनी

दोनों भाईयों ने मिलकर एक छोटी सी प्रोसेसिंग यूनिट में याकॉन का सिरप बनाने का काम शुरू किया। इसे मिठास के एक प्राकृतिक विकल्प के रूप में बाजार में पेश किया। इस तरह शुरू हुआ उनका ब्रांड- Earthier


समय के साथ, उन्होंने आसपास के कृषि केंद्रों और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाया। उनकी कोशिशों से आज याकॉन का सिरप कई लोग नियमित रूप इस्तेमाल करते हैं। आज Earthier  सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाने वाली कंपनी के रूप में प्रचलित है।

यही नहीं इस ब्रांड से जुड़े 500 किसानों की मदद भी हो रही है। साथ ही साथ ये सिरप सिक्किम से निकलकर भारत के अलावा दुनिया के 25 देशों तक भी पहुंच चुका है। अभिमन्यु और अभिनंदन ये प्रेरणा देते हैं कि विपरित परिस्थितियों से लड़कर भी वो काम किया जा सकता है जिसके बारे में सोचा गया है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES