ANAMIKA SHARMA SKYDIVER: प्रयागराज की अनामिका बनीं देश की सबसे युवा प्रोफेशनल स्काई डाइवर

HIGHLIGHTS:

  • दुनिया की सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर बनीं 21 साल की अनामिका
  • अमेरिका से मिला है प्रोफेशनल स्काई डाइवर का लाइसेंस
  • 11 साल की उम्र से कर रही हैं स्काई डाइविंग

Anamika Sharma, प्रयागराज की रहने वाली 21 साल की युवा। जो अब देश की भी सबसे युवा प्रोफेशनल स्काई डाइवर बन गई हैं। हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाने वाली अनामिका आज हर युवा के लिए रोल मॉडल बनकर उभरी हैं।

पिता के साहस से अनामिका को मिला बल

अनामिका के पिता एयरफोर्स के रिटायर्ड ट्रेंड कमांडो हैं। वे खुद भी एक प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं। जाहिर है कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी को भी स्काई डाइविंग के लिए प्रोत्साहित किया। अनामिका और उनके पिता अजय कुमार शर्मा भारत में बाप-बेटी की एकमात्र प्रोफेशनल स्काई डाइवर जोड़ी है।

कम उम्र से ही अनामिका कर रही हैं स्काई डाइविंग

अनामिका मात्र 11 साल की थीं जब उन्होंने पहली बार स्काई डाइविंग की थी। तब उन्होंने पहली बार 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। और इस छलांग के बाद अनामिका ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अनामिका अब तक 42 जंप लगा चुकी हैं। और उनका सफर लगातार जारी है।

प्रोफेशनल स्काई डाइवर हैं अनामिका

अनामिका को प्रोफेशनल स्काई डाइवर का लाइसेंस अमेरिका से मिला है। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन (USPA) की ओर से ‘A’ कैटेगरी का लाइसेंस लिया है। भारत में फिलहाल सिर्फ पांच महिलाओं को यह लाइसेंस मिला है। इन सभी में अनामिका सबसे कम उम्र की स्काई डाइवर हैं। हाल ही में उन्हों जनवरी में दुबई में उन्हें यह प्रतिष्ठित लाइसेंस दिया गया है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES