INDIAN ARMY JOBS: बिना लिखित परीक्षा आर्मी में भर्ती का अवसर, 6 अप्रैल से पहले करें आवेदन!

HIGHLIGHTS:

  • Indian Army recruitment 2022
  • 191 पदों के लिए होगी भर्ती
  • 6 अप्रैल है आवेदन की आखिरी तारीख
  • इंटरव्यू के आधार पर होगा उम्मीदवारों का चयन

Indian Army recruitment 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। तो अगर आप भी देश सेवा के लिए आगे आना चाहते हैं तो 6 अप्रैल से पहले आवेदन करें। दरअसल भारतीय सेना में पुरूष उम्मीदवारों के लिए 59वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) और महिला उम्मीदवारों के लिए 30वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) एंट्री के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। यह विज्ञापन कुल 191 पदों के लिए जारी की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की पात्रता ?

भारतीय सेना एसएससी (टेक) भर्ती 2022 के लिए पात्र इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सम्बन्धित स्ट्रीम में इंजीनियरिंग डिग्री पास होना चाहिए। अंतिम वर्ष/सेमेटर के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकेंगे जिसके लिए उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा, कि उन्हें चयनित होने पर 1 अक्टूबर 2022 तक अपनी डिग्री की कॉपी को सबमिट करना होगा। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2022 को 20-27 वर्ष होनी चाहिए। यानी कि उम्मीदवार का जन्म 2 अक्टूबर 1995 से पहले और 1 अक्टूबर 2002 के बाद नहीं होना चाहिए।

इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

इंडियन आर्मी एसएससी (टेक) भर्ती 2022 के लिए उम्मीदवारों का चयन सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित होगी। जिसके लिए उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसमें उम्मीदवारों की शार्टलिस्टिंग उनके क्वालिफाईंग डिग्री के मार्क्स के आधार पर की जाएगी। शार्टलिस्ट उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर एसएसबी के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें सफल घोषित उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण के बाद नियुक्ति दी जाएगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES