
इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंसेज (IHBAS), दिल्ली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती कर रहा है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2 अप्रैल को जारी किया गया है। आवेदन करने की इच्छा रखने वालो लोग भर्ती विज्ञापन जारी होने से 30 दिन तक अप्लाई कर सकते हैं। असिटेंट प्रोफेसर भर्ती 2022 के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंसेज (IHBAS) की वेबसाइट http://ihbas.delh.govt.nic.in/ पर विजिट किया जा सकता है। इसी वेबसाइट पर करके नोटिफिकेशन देखा जा सकता है। बता दें यह भर्ती स्थायी नियुक्तियों के लिए हो रही है।
पद का नाम |
पदों की संख्या |
न्यूरो साइकोफार्माकोलॉजी |
1 |
न्यूरो रेडियोलॉजी |
1 |
साइकेट्री |
9 |
न्यूरोलॉजी |
4 |
क्लिनिकल साइकोलॉजी |
1 |
साइकेट्रिक नर्सिंग |
1 |
असिस्टेंट प्रोफेसर की कुल वैकेंसी |
17 |
कितनी होगी सैलरी
असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने के बाद बाद हर महीने लेवल-12, 101500-167400 रुपये सैलरी मिलेगी।
आयु सीमा (Age limit)
असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए उम्मीदवारों की आयु अधिकतम 45 साल होनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से होगी, कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
पदों से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी
जनरल/ओबीसी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। वहीं एससी/एसटी फ्री में आवेदन कर सकेंगे।
आवेदन शुल्क डिमांड ड्रॉफ्ट के जरिए जमा किया जाएगा। जिसके लिए डीडी डायरेक्टर, आईएचबीएएस, दिल्ली के फेवर में बना होना चाहिए।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म आईएचबीएएस निदेशक के पते पर भेजना है। आवेदन की आखिरी तारीख 1 मई 2022 रखी गई है।