GOVT JOB: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग कर रहा है भर्ती, स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर को मिलेगा मौका, 191 पदों पर होगी भर्ती!

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग 191 पदों पर भर्ती कर रहा है। इसमें स्टाफ नर्स और रेडियोग्राफर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cghealth.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 अप्रैल 2022 है। पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 30 मार्च 2022 से शुरू हो चुकी है।
पदों की संख्या

पदों की संख्या

स्टाफ नर्स – 171 पद
रेडियोग्राफर – 20 पद
कुल पद : 191
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू: 30 मार्च 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 18 अप्रैल 2022

योग्यता

स्टाफ नर्स के पदों पर वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी जरूरी है। आवेदन का रजिस्ट्रेशन राज्य नर्सिंग काउंसिल में भी होना जरूरी है। रेडियोग्राफर पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस स्ट्रीम में 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है।

आयु सीमा (AGE LIMIT)

उम्मीदवारों की आयु 18 से लेकर 35 वर्ष के बीच तय की है। वहीं सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में विशेष छूट मिलेगी।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES