डेल ‘XPS 13 टू-इन-वन’ टैबलेट लॉन्च, 13 इंच 3K डिस्प्ले में 11MP रियर और 5MP वेबकैम के साथ और भी खास फीचर, देखें डिटेल्स



डेल टेक्नोलॉजी ने नए ‘xps 13 टू-इन-वन’ टैबलेट कम लैपटॉप को लॉन्च किया है। 2 वेरिएंट में अवेलेबल लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,57,980 रुपए रखी गई है। i-5 और i-7 वेरिएंट में 16GB RAM की खासियत मिलेगी। लेकिन इंटरनल मेमोरी और कीमत थोड़ी डिफरेंट है। टैबलेट में सिम कार्ड भी लगाया जा सकेगा।


तेजी से कर सकेंगे कन्वर्ट

12th जनरेशन इंटेल कोर प्रोसेसर से पावर्ड टैबलेट के साथ की-बोर्ड केस और स्टाइलस भी इसकी खासियत है। जो भी इसका इसका इस्तेमाल करेगा उसे अल्ट्रा थिन डिटैचेबल डिजाइन पर बने अपने लैपटॉप को टैबलेट में भी कन्वर्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।

लैपटॉप में 13 इंच 3:2 का 3K डिस्प्ले (2880*1920) , 4 USB टाइप-C पोर्ट , USB टाइप-C टू टाइप-A v3.0 एडाप्टर भी साथ मिलेगा। साथ ही एक USB टाइप-C टू 3.5mm हेडसेट एडाप्टर भी इसमें होगा। चार्जिंग के लिए 45W टाइप-C एडाप्टर दिया जा रहा है।

कैमरा

ये विंडोज 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। मॉडर्न डे यूजर्स के हिसाब से बने इस लैपटॉप में 11MP रियर कैमरा और 5MP वेब कैम है।

i-5 वैरिएंट में 512GB इंटरनल मेमोरी दी है वहीं, i-7 वेरिएंट में 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसकी कीमत 1,77,990 रुपए रखी गई है।

डेल के XPS 13 2-इन-1 टैबलेट कम लैपटॉप को यूजर्स डेल की ऑफिशियल वेबसाइट और डेल के एक्सक्लूसिव स्टोर परचेस कर सकते हैं।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES