अनोखा है अमेजन जंगल में मिला 25 मंजिला इमारत के बराबर का पेड़, जानें और क्या-क्या है खासियत



HIGHLIGHTS

• उम्र लगभग 400 से 600 साल
• खोजने में लगे 3 साल
• माना जा रहा है दुनिया का सबसे बड़ा पेड़

अमेजन जंगल के बार में कौन नहीं जानता है। इसी जंगल में 3 साल की मेहनत से खोजा गया है दुनिया का सबसे बड़ा पेड़। दरअसल पूरे तीन साल की प्लानिंग, चार बार असफल कोशिश और लगभग दो हफ्तों के सफर के बाद 19 लोगों की टीम ने यह कारनामा कर दिखाया है। 290 फीट ऊंचा यह पेड़ 32 फीट चौड़ा है। अमेजन के जंगल में खोजा गया यह पेड़ एक 25 मंजिला इमारत के बराबर है।

एंजेलिम वर्मेल्हो है पेड़ का नाम

अमेजन के जंगल में खोजे गए इस पेड़ की प्रजाति एंजेलिम वर्मेल्हो है और इसका साइंटिफिक नाम डिनीजिया एक्सकेल्सा है। सितंबर में शुरू हुए इस अभियान में वैज्ञानिकों ने इसे खोजने के लिए अपनी जी-जान लगा दी थी। उन्होंने 250 किलोमीटर का सफर नाव से किया फिर 20 किलोमीटर का पर्वतीय सफर चलकर तय किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह पेड़ 400 से 600 साल पुराना माना जा रहा है।

2019 में सैटेलाइट से पहली बार देखा गया

अमेजन का यह सबसे बड़ा पेड़ पहली बार साल 2019 में सैटेलाइट फोटोज में दिखा था। जिसके बाद वैज्ञानिक 3D मैपिंग की मदद से इस प्रोजेक्ट को शुरू करने वाले थे। लेकिन उसी साल के आखिर में कई रिसर्चर्स, शिक्षाविद और लोकल गाइड्स ने पेड़ को खोजने के लिए 10 दिन की यात्रा कर ली। पर असफलता हाथ लगी। इस दौरान टीम के कई लोग बीमार पड़े, जिसके चलते प्रोजेक्ट को रोकना पड़ गया था।

एंजेलिम वर्मेल्हो पेड़ों की लकड़ी बहुत ही ज्यादा कीमती होती है। इसलिए इस इलाके पर पेड़ों की कटाई का खतरा था। साथ ही यहीं इरातापुरू नदी भी है, जिसके आसपास सोने का भी भंडार है। यहां अवैध खनन के कारण भी तबाही मची है। पिछले तीन सालों में ब्राजील के अमेजन जंगल की औसत सालाना कटाई काफी बढ़ी है। पिछले दशक के मुकाबले यह 75 फीसदी ज्यादा।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES