CAREER के लिए महत्वपूर्ण हैं ये स्टेप्स, जानें कैसे पा सकते हैं आसानी से अपना लक्ष्य!



लक्ष्य की तरफ सही तरीके से चलने पर ही आप अपने गोल्स को अचीव कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स अक्सर ये कहते हैं फोकस्ड होकर ही हम बेहतर रिजल्ट्स पा सकते हैं। पर कई बार ऐसा होता है कि लाख कोशिश और मेहनत करने के बाद भी लक्ष्य की प्राप्ति में या तो मुश्किल आते हैं या फिर तय समय में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाती। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए एक्सपर्ट्स इन 7 स्टेप्स पर फोकस करने की राय देते हैं। जानें क्या हैं वे 7 स्टेप्स…

1. गोल्स के लिए सबसे जरूरी है आपका पर्सनल इंपॉर्टेंस: इसके लिए सबसे जरूरी बात यह है कि गोल सेट करते वक्त यह पूछना होगा कि क्या आपने वो लक्ष्य सामाजिक दबाव के कारण तो नहीं रखा है, इरमें आपका अपना पर्सनल इंटरेस्ट कितना है। जिसके लिए आप जमीन आसमान तक एक करने को तैयार हैं। याद रखें हम उन्हीं कामों में सफल होते हैं जिनमें हमारा पर्सनल इंटरेस्ट होता है।

2. एकदम स्पेसिफिक होना चाहिए आपका लक्ष्य: एक बार अपने दिल से अपना गोल सेट कीजिए। अपने दिल से पूछिए कि क्या आप वह करना चाहते हैं जो असल में आपका गोल है। और दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि उसका बहुत स्पेसिफिक होना।

3. छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटें: डेली, वीकली, मंथली और ईयरली अलग-अलग लक्ष्य सेट करेंगे तो सफलता आसानी से हासिल कर सकेंगे। ऐसा करने से आप अपनी परफॉर्मेंस लगातार माप सकते हैं।

4. लक्ष्य चुनौतीपूर्ण लेकिन यथार्थवादी होना बेहद जरूरी: ऐसा नहीं है कि जो आपने सोचा है उसे कर नहीं सकते हैं, लेकिन अपनी क्षमता को भी पहचानें और उसे बढ़ाने का काम करते रहें। कठिन या चुनौतीपूर्ण लक्ष्य मध्यम या आसान लक्ष्यों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन देने में सार्थक होते हैं।

5. लक्ष्य ‘पत्थर की लकीर’ नहीं: लक्ष्य निर्धारण एक लगातार बदलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए अपने लक्ष्यों को संशोधित करते रहें, और उन्हें गाइडलाइंस के रूप में इस्तेमाल करें। एब्सोल्यूट लक्ष्य-प्राप्ति के बजाय कितना अचीव हो गया है उसकी डिग्री पर ध्यान दें। उदाहरण ‘आज मैंने 80% लक्ष्य अचीव किया।’ ये शर्म की नहीं गर्व की बात है।

6. प्रेरणा, विश्लेषण और सतत प्रयास सबसे जरूरी: आप कितना मेहनत करते हैं ये महत्वपूर्ण ज्यादा नहीं है लेकिन आप सतत यानी कि लगातार प्रयासरत हैं जब तक लक्ष्य न मिल जाए। यह लक्ष्य तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण रास्ता होता है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES