रनिंग करना है सेहत के लिए लाभदायक, हफ्ते में सिर्फ 10 मिनट दौड़कर रह सकते हैं फिट



एक्सरसाइज हम सभी के लिए काफी जरूरी है। हर दिन 10 मिनट की कसरत से आप खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं। लेकिन लोगों की अक्सर यह शिकायत होती है कि उन्हें समय नहीं मिल पा रहा है या फिर व्यस्त होने की वजह से उनकी जिंदगी में एक्सरसाइज जरूरी कामों की लिस्ट में शामिल नहीं है। पर एक नया शोध आपकी इस परेशानी को दूर कर सकती है। दरअसल अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी आपके के एक नई स्टडी के मुताबिक, हर हफ्ते केवल 10 मिनट की फुर्तीली कसरत से आप लंबा जीवन जिया जा सकता है। यही नहीं 10 मिनट की एक्सरसाइज आपको हेल्दी रखने में भी हेल्प करता है।

क्या कहती है रिसर्च?

रिसर्चर्स की टीम ने यूके बायोबैंक से 70 हजार से ज्यादा लोगों पर शोध किया जिसमें इनके डेटा का एनालाइज किया गया। जिन लोगों पर रिसर्च की गई उनकी उम्र 40 से 69 के बीच थी और इनमें से किसी को कैंसर या दिल की बीमारी नहीं नहीं थी। स्टडी में जो लोग शामिल हुए उनको एक एक्टिविटी ट्रैकर पहनने को कहा गया। इससे उनके फिजिकल मूवमेंट की हफ्ते भर की जानकारी को ट्रैक किया गया।

शोधकर्ताओं ने औसतन 7 साल के लिए सभी प्रतिभागियों के हेल्थ रिकॉर्ड को भी देखा। इस दौरान उनकी फुर्तीली कसरत, कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां और मृत्यु की संभावना के बीच के संबंधों की जानकारी भी रखी गई।

ब्रिटेन के नेशनल हेल्थ सर्वे कहती है कि फुर्तीली कसरत कोई भी ऐसी शारीरिक गतिविधि है जिसमें इंसान की सांसें तेज होती हैं। ऐसी गतिविधि करने वाला व्यक्ति एक बार में ज्यादा शब्द नहीं बोल पाता और दोबारा बोलने के लिए बीच में सांस लेने के लिए रुकता है। इसके उदाहरण में तैराकी, पहाड़ों पर बाइक चलाना, तेजी से सीढ़ियां चढ़ना जैसी क्रियाएं शामिल हैं।

नतीजों पर नजर

वैज्ञानिकों ने यह देखा कि आराम से एक्सरसाइज करने के बजाय जोरदार कसरत करने से लोगों की सेहत में जल्दी सुधार होता गया। आप कम समय के लिए तेजी से कसरत करेंगे तो भी आपको फायदा ही मिलेगा। 

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES