दुनिया की पहली फ्लाइंग बाइक की बुकिंग हो चुकी शुरू, जानें इसकी खासियत !



दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल अब बिकने के लिए तैयार हो चुकी है। जिसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। ये मोटरसाइकिल 30 मिनट तक 96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की क्षमता रखती है। बता दें कि इस उड़ने वाली बाइक का नाम ‘स्पीडर’ है। इस बाइक की शुरुआती कीमत 3.15 करोड़ रुपए तय की गई है।

272 किलो वजन का उठा सकती है भार

136 किलो वजन वाली इस बाइक की क्षमता है कि यह 272 किलो वजन तक का भार उठाकर ले जाने में सक्षम है। इस बाइक को रिमोट से भी कंट्रोल कर सकते हैं। उड़ने वाली बाइक को अमेरिका की जेटपैक एविएशन कंपनी ने तैयार किया है। खास बात ये है कि जो डिजाइन ओरिजिनली बनाया गया था उसमें चार टरबाइन थे, लेकिन फाइनल प्रोडक्ट में 8 टरबाइन मिलेंगे।

जल्द मिल सकता है सर्टिफिकेशन

जेटपैक एविएशन दुनिया की पहली उड़ने वाली मोटरसाइकिल का फ्लाइट को टेस्ट कर रही है। इसे अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन का सर्टिफिकेशन दिया जा सकता है। 2-3 सालों में कंपनी की 8 जेट इंजन वाली स्पीडर फ्लाइंग बाइक बाजार में आ उतर सकती है।

यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर बनेगी पहचान

कंपनी की मानें तो उड़ने वाली बाइक असल में एक एयर यूटिलिटी व्हीकल के तौर पर जानी जा सकती है। यानी इसका इसका उपयोग मेडिकल इमरजेंसी और आग बुझाने जैसे पर्पज के लिए किया जा सकता है। वहीं कंपनी कार्गो एयरक्राफ्ट के रूप में मिलिट्री मार्केट के लिए एक अनमैन्ड वर्जन भी डेवलप कर रही है। यह 400 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन से 100 फीट ऊपर उड़ने की ताकत रखता है।

जापान के पास भी है फ्लाइंग बाइक

बीते साल जापान की स्टार्टअप कंपनी AERWINS टेक्नोलॉजी ने अमेरिका के डेट्रॉइट ऑटो शो में फ्लाइंग बाइक ‘Xटूरिज्मो’ को प्रदर्शित किया था। करीब 100 किमी प्रति घंटे तक की टॉप स्पीड वाली बाइक पेट्रोल पर काम करती है। बाइक का अभी बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू नहीं किया गया है। इस बाइक को एक बार में करीब 30 से 40 मिनट तक हवा में उड़ाया जा सकेगा। 300 किलो की यह बाइक उड़ने के दौरान करीब 100 किग्रा का वजन ले जा सकती है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES