वैश्विक शक्ति बनकर उभर रहा है भारत, जाने कैसे भारत ने खुद को किया साबित



भारत की शक्ति आज दुनिया देख रही है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां हमारी पहुंच या उपलब्धि नहीं है। समय के साथ हम दुनिया के साथ बहुत ही मजबूती से खड़े हुए हैं। बीते साल भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं साल 2023 भी कई बदलावों के साथ सकारात्मक बदलाव के लिए तैयार है। संकट के दौर से उभरकर हम दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बन सकते हैं। इस लेख के माध्यम से हम देखेंगे कि वो क्या फैक्टर्स थे जिसकी वजह से भारत दुनिया के सामने वैश्विक शक्ति बनकर उभरा है। जी-20 में भारत की अगुवाई भारत पहली बार अमेरिका, रूस, चीन समेत 20 देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। 56 शहरों में जी-20 की 200 बैठकें संचालित हो रही हैं। सितंबर में राष्ट्राध्यक्षों की शिखर बैठक दिल्ली में आयोजित की जाएंगी। बता दें दुनिया की 85% जीडीपी पर इन्हीं का राज है। ग्रीन एनर्जी में भारत का दबदबा: ईवी के 30 मॉडल, 16 हाइवे पर 137 नए चार्जिंग स्टेशन से जुड़ेंगे वहीं देश में अभी 19 लाख ईवी और 5151 चार्जिंग स्टेशन मौजूद हैं। इसमें 16 हाइवे पर 43 चार्जिंग स्टेशन के रूप में काम कर रहे हैं । बता दें कि आने वाले सालों में 137 और जुड़ेंगे। इसके अलावा आईओसीएल 2000 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे। देश में ई-कारों के 30 मॉडल मिल पाएंगे। 

इसमें 10 लाख तक कीमत से लेकर लग्जरी गाड़ियां शामिल होंगी। 5जी की दुनिया में भारत के कदम: डिजिटलीकरण की दुनिया में भारत के कदम पड़े। जिसके तहत अब डाटा में स्पीड 10 गुना, मनोरंजन ही नहीं शिक्षा-हेल्थ जैसे सेक्टर में भी क्रांति आई। इस सुविधा से पढ़ाई में 3डी मॉडल से शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ेगी। 5जी कनेक्टेड एंबुलेंस से अस्पताल पहुुंचने के पहले ही इलाज शुरू होने की सुविधा मिली। धर्मशक्ति बनेगा भारत: भारत की अयोध्या को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। अयोध्या में दिसंबर 2023 तक गर्भगृह का निर्माण पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में राममंदिर आम लोगों के दर्शन के लिए तैयार होगा। इस शहर को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के लिए 10 साल में 30 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। हाइवे से हाईटेक भारत: दिल्ली-मुंबई का सफर 25 नहीं बल्कि 12 घंटे में पूरा हो सकेगा। एक्सप्रेस-वे काम 65 फीसदी पूरा हो चुका है। बता दें कि दिल्ली को मुंबई को जोड़ने के लिए 1355 किमी लंबा एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहा है।ये बनने से सफर मौजूदा 25 की जगह 12 घंटे में ही तय किया जा सकेगा। होगा। युद्ध जैसी स्थिति में इस पर 55 जगहों पर लड़ाकू विमान उतारने की भी सुविधा है। वनडे वर्ल्ड कप भारत में: ऐसा पहली बार होगा की सभी मैच भारत में होंगे, इससे भारत का टेलीविजन बिजनेस 100 करोड़ व्यूअरशिप पर पहुंच सकती है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES