BUDGET 2023 हो सकता है खास, नए लोकसभा चेंबर में हो सकता है पेश, देखें खासियत !



31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले नए संसद भवन के हॉल की तस्वीरें सामने आ गई हैं। नई पार्लियामेंट्री बिल्डिंग को बनाने वाले केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने इसकी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की है। मंत्रालय की वेबसाइट – Centralvista.gov.in पर ये तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इससे ये माना जा रहा है कि बजट-2023 नए लोकसभा चेंबर में पेश हो सकता है। यानी कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जनवरी 2023 को नए लोकसभा भवन से संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। जिसके बाद 1 फरवरी, 2023 को नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। हालांकि, सरकार ने अभी इसकी घोषणा नहीं की है कि बजट सत्र नए भवन में शुरू होगा या सत्र का दूसरा भाग इसमें आयोजित किए जाएंगे।

नए लोकसभा चैंबर में 888 सीटें हैं और भविष्य में परिसीमन के साथ सदन की संख्या बढ़ने पर और भी अधिक सांसदों को समायोजित करने की क्षमता रखता है। वहीं राज्यसभा कक्ष में 384 सीटें हैं। देखें इसकी खूबसूरत तस्वीरें।

1. नए लोकसभा सदन से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश कर सकती हैं।

2. पीकॉक की थीम पर बेस्ड नई लोकसभा तीन गुना बड़ी है। इसमें 888 सीटें हैं।

3. कमल की थीम पर बना उच्च सदन (राज्यसभा) में 384 सीटें हैं।

4. शानदार है स्टेट ऑफ आर्ट कॉन्स्टिट्यूशनल हॉल। फोटो क्रेडिट: centralvista.gov.in

5. बिल्डिंग में अल्ट्रा मॉडर्न ऑफिस स्पेस, लेटेस्ट कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी से लैस है।

6. बिल्डिंग में बड़े कमेटी रूम्स लेटेस्ट ऑडियो-वीडियो सिस्टम्स से लैस हैं।
Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.