IRDA दे रहा है खास सुविधा, नौकरी छोड़ने के बाद भी ले सकते हैं हेल्थ कवर का लाभ, जानें कैसे !



IRDA: नौकरी बदलने या फिर कुछ समय नौकरी से ब्रेक लेने के बावजूद अब ग्रुप हेल्थ कवर खत्म होने की चिंता अब नहीं रहेगी। दरअसल नौकरी बदलने पर या नौकरी नहीं करने की स्थिति में ग्रुप हेल्थ कवर खत्म हो जाती है। इसे लेकर कई लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन आप अपने एम्पलॉयर से मिला हेल्थ इंश्योरेन्स प्लान अब जारी रख सकते हैं। दरअसल इरडा यानी की Insurance Regulatory and Development Authority हेल्थ कवर को लेकर नई सुविधा दे रही है।

ग्रुप पॉलिसी बदल सकती इंडिविजुअल हेल्थ पॉलिसी में

आईआरडीएआई के अनुसार, कर्मचारी ग्रुप पॉलिसी को इंडिविजुअल हेल्थ पॉलिसी पर माइग्रेट किया जा सकता है। इस तरह ग्रुप हेल्थ कवर के फायदे भी माइग्रेट हो सकते हैं। वेटिंग पीरियड के फायदे भी इसमें शामिल हैं, जो आपको एम्पलॉयर द्वारा उपलब्ध कराई गई ग्रुप पॉलिसी में मिल रहे हों।

ग्रुप से इंडिविजु़अल प्लान में कर सकते हैं पोर्ट

इसके लिए आपको बीमा कंपनी के पास पॉलिसी पोर्ट करने के लिए आवेदन करना होगा।

ये आवेदन नौकरी के अंतिम दिन से कम से कम 45 दिन पहले करना चाहिए।

नौकरी छोड़ने के 5 दिन बाद तक कंपनी को जानकारी दे सकते हैं कि आप ग्रुप पॉलिसी को इंडिविज़ुअल पॉलिसी में माइग्रेट करना चाहते हैं।

बीमा कंपनी नई पॉलिसी जारी करने से पहले अतिरिक्त दस्तावेज और जानकारियां मांगेगी।
ये दस्तावेज आपको उपलबध कराने होंगे।

ये बात पूरी तरह बीमा कंपनी पर निर्भर है कि वो रिटेल पॉलिसी जारी करना चाहती है या नहीं।

पॉलिसी पोर्ट के लाभ

वेटिंग पीरियड से छुटकारा मिलता है।

इसका मतलब ये है कि आप कभी भी क्लेम कर सकते हैं।

नई पॉलिसी में 30 दिन से लेकर 48 महीने तक का वेटिंग पीरियड होता है।

नई पॉलिसी में किसी बीमारी के उपचार के लिए वेटिंग पीरियड ग्रुप पॉलिसी से ज्यादा हो तो बीमा कंपनी को पोर्टिंग के समय अनिवार्य रूप से इसकी जानकारी देनी पड़ती है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 

Office Address: D 133, near Ram Janki Temple, Sector 5, Jagriti Nagar, Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001

Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

FOLLOW US​

GET OUR POSITIVE STORIES

Uplifting stories, positive impact and updates delivered straight into your inbox.