E20 पेट्रोल से होगी पर्यावरण की सुरक्षा, बायोफ्यूल की दिशा में भारत के महत्वपूर्ण कदम !



भारत बायोफ्यूल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, जिसके तहत देश के कुछ शहरों में E20 पेट्रोल यानी एथेनॉल मिला पेट्रोल बिकना शुरू हो चुका है। केंद्र सरकार यह EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत संचालित कर रही है। इसके पहले स्टेज में दस से ज्यादा शहरों में E20 की बिक्री शुरू की गई है। वहीं खास बात यह है कि अगले दो साल में देशभर में E20 पेट्रोल मिलना शुरू हो जाएगा।

E20 पेट्रोल के बारे में

E20 पेट्रोल को ही बायोफ्यूल कहते हैं जब पेट्रोल का 80% हिस्सा पेट्रोल का और 20% हिस्सा एथेनॉल का मिलाया जाता है तो इसे E20 पेट्रोल कहते हैं। इसका इस्तेमाल पेट्रोल की ही तरह ईंधन के रूप में होता है। वहीं EBP यानी एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत सरकार ने साल 2018 में टारगेट रखा गया था कि साल 2030 तक देश में 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग वाला पेट्रोल सभी जगह मिलने लगेगा। लेकिन साल 2021 में सरकार ने इस टारगेट की समय सीमा को पांच साल कम कर दिया है। यानी कि अब 2025 तक सभी जगह E20 पेट्रोल उपलब्ध कराने का टारगेट रखा गया है।

एथेनॉल के बारे में

एथेनॉल एक तरह का अल्कोहल है, जिसे स्टार्च और शुगर के फर्मन्टेशन से बनाया जाता है। इसे गन्ने के रस, मक्का, सड़े आलू, सड़ी सब्जियां, मीठा चुकंदर, ज्वार, चावल की भूसी, गेहूं की भूसी या बांस से भी तैयार किया जाता है।

E20 पेट्रोल का इस्तेमाल

सभी व्हीकल में E20 पेट्रोल का यूज किया जाता है। भारत में ज्यादातर गाड़ियों के इंजन BS-4 से BS-6 स्टेज तक के ही हैं। इसके साथ ही इंजन बनाने वाली कंपनियों को पहले से ही E20 पेट्रोल के लिए इंजन बनाने के निर्देश दे दिए गए थे। सरकार का यह लक्ष्य है कि 1 अप्रैल 2023 तक सभी व्हीकल्स के इंजन E20 पेट्रोल के लिए फेवरेबल हो जाएं। बता दें कि फिलहाल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुछ चुने गए पेट्रोल पंप पर ही E20 पेट्रोल मिल रहे हैं।

E20 की कीमत

फिलहाल पेट्रोल में केवल 10% एथेनॉल ही मिलाया जाता है। इस पेट्रोल पर 52% टैक्स लग रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि E20 पेट्रोल की कीमत पहले मिल रहे पेट्रोल से कुछ कम हो सकती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 60 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022
Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES