

लग्जरी कार ब्रांड ऑडी इंडिया ने इस साल भारत में अपनी पहली नई कार एंट्री-लेवल कूपे एसयूवी Q3 स्पोर्टबैक को लॉन्च किया है। नई ऑडी Q3 की एक्सशोरूम कीमत 51.43 लाख रुपए बताई जा रही है। बायर्स कार को 2 लाख रुपए का टोकन मनी देकर प्री-बुकिंग करवा सकते हैं।
ऑल-न्यू 2023 ऑडी Q3 स्पोर्टबैक में कुछ खास कलर्स अवेलेबल हैं जिनमें टर्बो ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, क्रोनोस ग्रे, माइथोस ब्लैक और नवरारा ब्लू कलर मिल रहे हैं। कार को सिंगल फुली-लोडेड टेक्नोलॉजी + एस लाइन ट्रिम में लॉच किया गया है। कंपनी ने पिछले साल अगस्त में Q3 को दो वैरिएंट में भारतीय बाजार में इंट्रोड्यूज किया था। इसके प्रीमियम प्लस वैरिएंट की कीमत 44.89 लाख रुपए और टेक्नोलॉजी की कीमत 50.39 लाख रुपए बताई जा रही है।
ऑडी Q3 मार्केट वैल्यु
वैरिएंट प्राइस (एक्स शोरूम)
Q3 प्रीमियम प्लस 44.89 लाख रुपए
Q3 टेकनोलॉजी 50.39 लाख रुपए
Q3 स्पोर्टबैक टेक्नोलॉजी + S लाइन 51.43 लाख रुपए
ऑडी Q3 स्पोर्टबैक के खास फीचर्स
सेकेंड जनरेशन के ऑडी Q3 के सभी वैरिएंट में 2.0 लीटर का TFSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल मोटर मिल रही है। जो 190 bhp की पावर और 320 nm का जनरेट करने का काम करती है। इसे 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया है। ये इंजन फॉक्सवैगन टाइगन और स्कोडा कुशाक में भी मिल रहा है। कंपनी ने यह दावा किया है कि कार 7.3 सेकेंड में 0 से 100 kmph पकड़ सकती है। यही नहीं नई ऑडी Q3 स्पोर्टबैक स्टैंडर्ड Q3 एसयूवी बेस्ड है, लेकिन इसमें एक स्लोपिंग रूफलाइन है जो इसे एसयूवी-कूप का टच देती है। इसके फ्रंट में एक ओक्टागन शेप की ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और साइड मल्टी-स्पोक एलॉय व्हील भी हैं।
अगर फीचर की बात करें तो Q3 स्पोर्टबैक में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, एक 10-स्पीकर साउंड सिस्टम मिलेंगे। इसके साथ ही सेफ्टी के लिए कार में छह एयरबैग भी दिए गए हैं।

