ICC Women’s T20 World Cup: भारत ने हासिल की लगातार दूसरी जीत, वेस्टइंडीज को 6 विकेट से दी मात !




ICC Women’s T20 World Cup में भारतीय क्रिकेटर्स अपना शानादार प्रदर्शन कर रहे हैं। हरमनप्रीत की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका में चल रहे इस वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज पर 6 विकेट की आसान जीत दर्ज कर ली है। खास बात यह है कि यह भारत की टी-20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज पर लगातार आठवीं जीत और इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल के और करीब पहुंच गई है। भारत अपना अगला मुकाबला 18 फरवरी को इंग्लैंड के साथ करेगी।

वेस्टइंडीज ने की पहली बैटिंग

केप टाउन के मैदान पर वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 118 रन ही बना पाई। टीम की ओर से स्टेफिनी टेलर ने सबसे ज्यादा 42 रन लिए, जबकि शेमाइन कैंपबेल ने 30 रन बनाया। टीम की कप्तान हेली मैथ्यूज 2 रन बनाकर ही आउट हो गईं। भारत की दीप्ति ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। दीप्ति प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं।

भारतीय टीम ने हासिल की आसान जीत

भारतीय टीम ने जवाब में 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में जीत हासिल कर ली। कप्तान हरमनप्रीत कौर और रिचा घोष की अर्धशतकीय साझेदारी ने इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 72 रन बनाए। कौर ने 33 
और रिचा घोष ने 44 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से करिश्मा रामहरक ने दो विकेट लिए। जबकि हेली मैथ्यूज और चिनेले हेनरी को एक विकेट मिला।

शेफाली-मंधाना की पारी रही खास

ओपनर शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया को तेज शुरूआत दी। भारतीय टीम ने शुरू के दो ओवर में 28 रन बनाए, हालांकि यह जोड़ी ज्यादा देर टिकी नहीं और मंधाना 32 रन के टीम स्कोर पर आउट हो गईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 28 रनों की पारी पूरी की।

दीप्ति के 100 विकेट पूरे

वेस्टइंडीज ने भारत को 119 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम की तरफ से स्पिनर दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए। दीप्ति ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। दीप्ति ने एफी फ्लेचर (0 रन), स्टेफिनी टेलर (42 रन) और शेमाइन कैंपबेल (30 रन) के विकेट हासिल किए। दीप्ति के अलावा रेणुका और पूजा वस्त्राकर ने एक-एक विकेट लिया।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES