हैंडिकैप्ड लोगों की मदद करेगा यह एप, स्पीच, टेक्स्ट को साइन लैंग्वेज में बदलने से लेकर करता है फूड ऑर्डर!



• वीवो ने हैंडिकैप्ड लोगों के लिए लॉच किया है एप
• Interpreter App के नाम से हुआ है लॉच
• 1200 से अधिक साइन लैंग्वेज की वॉकेबलरी
• जल्द ही भारत में उपयोग के लिए होगी उपलब्ध

Vivo Interpreter App: दिव्यांग (Handicapped) लोगों की जरूरत को समझते हुए वीवो ने एक खास एप पेश लॉच किया है। जिसका नाम है Interpreter App है। इस एप की खासियत है कि यह किसी भी स्पीच (Speech) को साइन लैंग्वेज (Sign Language) में बदल सकता है। इसके अलावा यह एप टेक्स्ट को भी साइन लैंग्वेज में कंवर्ट करता है। मोबाइल फोन कंपनी वीवो के इस एप से ऐसे हैंडिकैप्ड लोगों के बड़ा फायदा मिलेगा जिन्हें सुनने में प्रॉब्लम होती है। इसके अलावा वे साइन लैंग्वेज के जरिए भी किसी बात को आसानी से समझ सकते हैं।

खाना ऑर्डर और शॉपिंग में मदद करेगी यह एप

मोबाइल कंपनी ने यह दावा किया है कि एप कई लोगों के बहुत काम आयेगी। इसकी मदद से सुनने में असक्षम लोग न सिर्फ आसानी से दूसरों लोगों से बातचीत कर सकेंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर वे अपने लिए फूड भी ऑर्डर कर सकते हैं। साइन लैंग्वेज के जरिए ही वे शॉपिंग भी कर पाएंगे।

एप के फीचर्स

• इसमें स्पीच टू टेक्स्ट की सुविधा है।

• टेक्स्ट टू स्पीच, टेक्स्ट टू साइन लैंग्वेज, साइन लैंग्वेज टू टेक्स्ट जैसे फीचर्स हैं।

• एक्यूरेसी की परेशानी को लेकर एप में हुआ है काम।

• खाना ऑर्डर भी किया जा सकता है।

• एप को लेकर OrginOS की टीम ने दावा किया है एक्यूरेसी की नहीं होगी समस्या।

• एप में 1200 से अधिक साइन लैंग्वेज की वॉकेबलरी है मौजूद।

Avatar photo

Dr. Kirti Sisodia

Content Writer

ALSO READ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Owner/Editor In Chief: Dr.Kirti Sisodia 
Devendra Nagar, Raipur, Chhattisgarh 492001
Mob. – 6232190022

Email – Hello@seepositive.in

GET OUR POSITIVE STORIES