

ChatGPT, AI जैसे प्लेटफार्म्स ने भारतीय बाजार को नई दिशा दी है। इसे हम एक क्रांति की तरह ले सकते हैं। दुनियाभर में भारतीय तकनीक बाजार वैश्विक उम्मीदों को पूरा कर रहा है। शिक्षा, व्यापार, कृषि और भी कई क्षेत्र ऐसे हैं जिन्हें सफलता की नई ऊंचाईयों तक एआई ले जा रही हैं।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में कई जटिल कार्यों को ChatGPT के माध्यम से हल किया जाएगा। हाल ही में Microsoft ने कहा था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए भारत दुनिया के टॉप-3 मार्केट में से एक बन चुका है। इस क्षेत्र में भारत तेजी से उभरकर सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट ने चैटजीपीटी को लेकर यह भी कहा था कि इसकी छवि बनाने और पॉपुलर करने में भारत की सबसे बड़ी भूमिका रही है।
Bing preview
कुछ दिनों पहले ChatGPT के सपोर्ट के साथ Microsoft ने Bing preview को ग्लोबली लॉन्च किया था, जिसका प्रभाव भारतीय बाजार में भी होगा। ChatGPT एक एआई चैटबॉट है जिसे OpenAI ने विकसित किया है, ये नवंबर 2022 में लॉन्च हुआ था। माइक्रोसॉफ्ट ने इसे लॉच करते हुए बताया था कि बिंज के पास 100 मिलियन से ज्यादा डेली यूजर्स हैं जो कि 169 देशों के पास हैं। इसमें भारत टॉप-3 देशों में से एक है, एआई टूल के प्रसार में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारतीय बाजार में एक्टिव यूजर्स की संख्या काफी ज्यादा है।
क्या है ChatGPT?
चैट जीपीटी एक मशीन लर्निंग बेस्ड एआई तकनीक है जिसमें पब्लिकली मौजूद सभी तरह की जानकारी को डाला गया है जिसका इस्तेमाल एडवांस तकनीक के रूप में किया जाता है। इससे किसी भी तरह के सवाल पूछने पर यह गूगल से बेहतर और सरल तरीके से जवाब देने में सक्षम होगा। फिलहाल इस मैथड पर काम किया जा रहा है। इसे एक उदाहरण से बेहतर समझ सकते हैं। जैसे- किसी किसान को किसान सम्मान निधि की जानकारी चाहिए या फिर केवाईसी के लिए क्या दस्तावेज चाहिए या किस्त कब तक आएगी। तो किसान इस चैटबॉट से पूछ सकता है। ये चैटबॉट सभी जानकारी फटाफट सरल शब्दों में बता देगा। भारत में एक्सप्लोर करने के कई क्षेत्र हैं। टेक एक्सपर्ट्स ये कहते हैं कि भारतीय
बाजार में तेजी लाने में एआई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

